कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के 33वें अखिल भारतीय सम्मेलन में किया पुराने साथियों का सम्मान
मंच पर उपस्थित सम्मेलन के विशिष्ट अतिथी
हरिद्वार, 2-10-20223 (गुरिन्द्र कश्यप) – इतिहास की धरती, मां गंगा की पवित्र नगरी हरिद्वार में कश्यप समाज की धर्मशाला श्री कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार का 33वां अखिल भारतीय सम्मेलन (2020 -2021 को छोडक़र) बहुत ही हर्षोल्लास के साथ महर्षि कश्यप घाट पर स्थित महर्षि कश्यप वाटिका प्रधान बुध सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। महर्षि कश्यप वाटिका में कार्यक्रम शुरु करते हुए संस्था के प्रधान श्री बुध सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का मंच से स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप की धर्मपत्नी श्रीमति सरिता कश्यप ने समारोह का उद्घाटन किया। इसे साथ ही सम्मेलन के मुख्य अतिथी सुखचन्द कश्यप खतौली, समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री नीरज कश्यप और संस्था के सदस्यों ने मिल कर ज्योति प्रज्जवलित करते हुए महर्षि कश्यप को प्रणाम करने के उपरंत सम्मेलन शुरु किया। मंच संचालन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप और अध्यक्ष बुध सिंह ने किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मेलन में आए हुए संरक्षक मंडल और विशेष अतिथियों को फूलों की माला पहना कर उनका मंच पर स्वागत किया। सम्मेलन में शामिल होने के लिए बहुत से साथी 1 अक्तूबर को पहुंच गए थे। इनके ठहरने और रात के खाने का प्रबंध संस्था की ओर से किया गया था। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद सभी सदस्य महर्षि कश्यप वाटिका में पहुंचे और सम्मेलन में शामिल हुए।
इस बार संस्था की ओर से संस्था के पूर्व पदाधिकारियों, स्वर्ग सिधार चुके पदाधिकारियों के परिवारिक सदस्यों या बच्चों और धर्मशाला को बनाने में सहयोग करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में पूर्व पदाधिकारी बुच्चाराम कश्यप उपाध्यक्ष, आत्मा राम कश्यप उपाध्यक्ष, खजान चंद ऑडिटर, विजय कुमार उप कोषाध्यक्ष, किशन लाल कश्यप विशिष्ट सदस्य, चन्द्र पाल कश्यप विशिष्ट सदस्य, प्रहलाद कश्यप विशिष्ट सदस्य, भीमसैन कश्यप वशिष्ट सदस्य को सम्मानित किया गया।
स्वर्गीय पदाधिकारियों का सम्मान – इसके साथ ही साथ काम करने वाले स्वर्ग सिधार गए पदाधिकारियों में से स्वर्गीय श्री बाल कृष्ण डोगरा वरिष्ठ संरक्षक, अवरात सिंह तुरे लंदन वरिष्ठ संरक्षक, करण सिंह कश्यप दिल्ली वरिष्ठ संरक्षक, देव राज मालड़ा वरष्ठि संरक्षक, सतपाल दबलैड़ वरिष्ठ संरक्षक, राम किशन सिंह दिल्ली वरिष्ठ संरक्षक, लटूर सिंह कश्यप सहारनपुर, जगदीश हरिद्वार, ओम प्रकाश कश्यप धूप वाले प्रचार मंत्री, दयाराम कश्यप संगठन मंत्री, राजेन्द्र तोमर प्रचार मंत्री, श्रीचन्द कश्यप वशिष्ट सदस्य, राधेश्याम कश्यप वशिष्ट सदस्य, केहर सिंह कश्यप वशिष्ट सदस्य, कृष्ण कुमार संगठन मंत्री, राजकुमार खेमान, बलवंत सिंह संगठन मंत्री, शांति स्वरूप सलाहकार, ज्ञान ंिसह कश्यप मुख्य ऑडिटर, बी.आर.वर्मा सलाहकार, पी.सी. कश्यप, नकली राम उपाध्यक्ष, राजपाल कश्यप ऑडिटर, के.एल. कश्यप ऑडिटर, दाताराम कश्यप संगठन मंत्री, कालूराम कश्यप प्रचार मंत्री, आर.पी. सिंह संगठन मंत्री, समय सिंह कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम किशन कश्यप संगठन मंत्री, सतपाल कश्यप प्रचार मंत्री, बीरबल कश्यप विशिष्ट सदस्य, जगदीश चन्द्र कश्यप उपाध्यक्ष, हरीश चन्द्र कश्यप मुख्य सलाहकार, मोहन लाल कश्यप विशिष्ट सदस्य के परिवार में से किसी सदस्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान – संस्था की ओर से धर्मशाला बनाने में सहयोग करने वाले सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें श्री सतपाल कश्यप टिबड़ी, राम रतन, महावीर सिंह कश्यप, राज कुमार कश्यप, राम चन्द्र कश्यप, रमेश चन्द्र कश्यप, श्रीमति ग्रेस कश्यप, महिपाल ठेकेदार, प्रभाकर एडवोकेट, श्रीमति शोभना कश्यप, दिनेश कश्यप, ऋषिपाल कश्यप पूर्व चेयरमैन, सुधीर कश्यप, रवि कश्यप हरिद्वार, विपुल कुमार कश्यप, विपिन कश्यप, दीपक सिंह कश्यप, मोहित देव, हरीश कश्यप, कोमल कश्यप, राजेश कुमार कश्यप, कंवरपाल कश्यप, ब्रजेश कुमार कश्यप, नरेश तोमर पत्रकार, गौरव कश्यप, विश्वास कश्यप, अनुज कश्यप, पवन कुमार कश्यप भेल, राजेन्द्र कुमार कश्यप एस.डी.ओ., सचिन कश्यप, संजय कश्यप, रामचन्द्र कश्यप ऋषिकुल, जे.बी. कश्यप, के.पी. सिंह, नाग सिंह, नरेन्द्र कश्यप पूर्व प्रधान, एम.पी. सिंह मैनेजर शामिल थे।
इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नंबर लेकर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट और एक बैग देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में आए हुए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और समाज को शिक्षित होने, राजनीति में अपनी हिस्सेदारी लेने और एकजुट होकर अपने समाज का विकास करने के बारे में प्रेरित किया। बुध सिंह कश्यप ने संस्था को बनाने और आज तक किए गए कामों के बारे में विस्तार से बताया। किरणपाल कश्यप ने कश्यप समाज के इतिहास से सभी जो अवगत करवाया कि कैसे हमारा समाज पूरे देश में फैला हुआ है और अलग अलग नामों से जाना जाता है। अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा मैमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट फतेहगढ़ साहिब के चेयरमैन निर्मल सिंह एस.एस. ने बाबा मोती राम मेहरा की शहादत के बारे में बताया। युवा नेता नीरज कश्यप ने समाज के युवाओं को शिक्षित होने और राजनीतिक हिस्सेदारी लेने के प्रेरणा दी।
इस सम्मेलन में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ से समाज के साथी शामिल हुए। सम्मेलन में चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के पदाधिकारी, कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन के फाउंडर सदस्य नरेन्द्र कश्यप, जिला जालन्धर अध्यक्ष राज कुमार कश्यप, लक्की संसोया, लखवीर सिंह, गुरिन्द्र कश्यप, राहुल मेहरा, कश्यप क्रांति पत्रिका की मुख्य संपादक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप, सुजाता बमोत्रा, सुनीता, अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिती के राष्ट्रीय संयोजक राजा राम कश्यप, मास्टर चतर सिंह कश्यप, मांगेराम कश्यप, अरविन्द कश्यप, नत्थू सिंह कश्यप, पाल सिंह कश्यप आदि सदस्य शामिल हुए।
संस्था की ओर से सुबह का नाश्ता, दोपहर का भंडारा, रात के खाने का बहुत बढिय़ा प्रबंध किया गया था। संस्था के कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश कश्यप अपनी टीम के साथ आने वाले मेहमानों की लिस्ट बनाने, उनकी ओर से दिए जाने वाले सहयोग की रसीद काटने और उसे मंच पर पहुंचाने का काम कर रहे थे। आज के कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री चरण सिंह कश्यप, वरिष्ट उपाध्यक्ष बलजोर सिंह कश्यप, महिपाल सिंह कश्यप, राजवीर सिंह कश्यप, संरक्षक रवि डोगरा, पाल सिंह कश्यप, बाबू राम कश्यप, कीमती लाल कश्यप, नत्थू सिंह कश्यप, महावीर सिंह कश्यप, अरविन्द कश्यप, ऋषिपाल कश्यप और संस्था के अन्य सदस्यों ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया।