You are currently viewing Kashyap Samaj Ashram Haridwar Celebrates 32nd Annual Foundation Day

Kashyap Samaj Ashram Haridwar Celebrates 32nd Annual Foundation Day

हर्षोल्लास के साथ कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार ने मनाया अपना 32वां स्थापना दिवस

श्रीमति कपूरी कश्यप को सम्मानित करते हुए सभा के सदस्य

हरिद्वार, 2-10-20222 (गुरिन्द्र कश्यप) – इतिहास की धरती, मां गंगा की पावन नगरी हरिद्वार में कश्यप समाज की धर्मशाला श्री कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार का 32वां वार्षिक स्थापना (2020 -2021 को छोडक़र) दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ महर्षि कश्यप घाट पर स्थित महर्षि कश्यप वाटिका में मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले सुबह कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार में हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद कश्यप वाटिका में कार्यक्रम शुरु करते हुए संस्था के प्रधान श्री बुध सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का मंच से स्वागत किया। संस्था के संरक्षकों, उद्घाटनकर्ता श्रीमति कपूरी कश्यप नई दिल्ली वाले, समारोह की अध्यक्षता कर रहे ऋषिपाल कश्यप और संस्था के सदस्यों ने मिल कर ज्योति प्रज्जवलित करते हुए महर्षि कश्यप को प्रणाम करने के उपरंत सम्मेलन शुरु किया। मंच संचालन संस्था के महामंत्री चरण सिंह और अध्यक्ष बुध सिंह ने किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मेलन में आए हुए संरक्षक मंडल और विशेष अतिथियों को फूलों की माला पहना कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान आए हुए मेहमानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ संरक्षक माननीय श्री किरणपाल कश्यप ने धर्मशाला का इतिहास बताते हुए कहा कि यहां की कार्यकारिणी टीम ने पूरे देश में कश्यप समाज के साथियों से मिलकर उनका सहयोग लिया और हरिद्वार में कश्यप समाज की धर्मशाला का निर्माण करवाया। आज यह धर्मशाला हमारे कश्यप समाज की शान है। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक नत्थू सिंह कश्यप ने कहा कि यह संस्था समाज के सभी साथियों की आभारी है जिन्होंने इस धर्मशाला को बनाने के लिए अपना सहयोग दिया है। आज कोई जितने चाहे पैसे दे सकता है लेकिन जब शुरुआत की थी उस समय जिन्होंने यथाशक्ति सहयोग दिया वह बहुत बड़ी बात है। इसके अतिरिक्त संस्था के संस्थापक मुख्य संरक्षक स्वर्गीय श्यामलाल कश्यप के सपुत्र अरविन्द कश्यप, पूर्व एम.एल.सी. सुरेश कश्यप, कीमती लाल कश्यप, बजरंग लाल मेहरा जयपुर, बाबू राम कश्यप, महावीर कश्यप, महेश कश्यप, राम सिंह कश्यप, देवराज कश्यप, चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के चेयरमैन एन.आर. मेहरा आदि ने अपने विचार पेश किए। सभी ने अपने विचारों में समाज को एकजुट करने, राजनीति में अपना अधिकार लेने और बच्चों की उच्च शिक्षा पर जोर दिया। श्रीमति कपूरी कश्यप ने संस्था को 1 लाख रुपए से ज्यादा का सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त जयपुर से बजरंग लाल मेहरा ने अपने बेटे की याद में महर्षि कश्यप घाट पर महर्षि कश्यप की एक बहुत ही सुंदर प्रतिमा लगवाई और आश्रम में लिफ्ट लगवाने के लिए 1 लाख रुपए का सहयोग देने का ऐलान किया।

हवन यज्ञ करते हुए कश्यप समाज के साथी

ज्योति प्रज्जवलित करते हुए संस्था के सदस्य

संबोधित करते हुए अध्यक्ष बुध सिंह

संबोधित करते हुए अरविन्द कश्यप

इसके साथ ही राजनीति में पहली बार जिला पंचायत के चुनाव जीतने वाले ऋषिपाल कश्यप के बेटे अंकित कश्यप और प्रखर कश्यप को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। अपनी कक्षा में अच्छे नंबर लेने पर होनहार बच्चों को सम्मान पत्र और एक बैग देकर सम्मानित किया गया। आए हुए विशेष मेहमानों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक बुध सिंह ने कहा कि पिछले दो साल 2020 और 2021 में करोना के कारण कार्यक्रम को सिर्फ संरक्षक मंडल और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर सलाना दिवस बहुत सादे ढंग से मनाया गया था। आखिर में प्रधान बुध सिंह ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इसके बाद संस्था की तरफ से लगाए गए स्वादिष्ट भंडारे का सभी ने आनंद लिया।
आज के कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ट उपाध्यक्ष बलजोर सिंह कश्यप, महिपाल सिंह कश्यप, राजवीर सिंह कश्यप, संरक्षक रवि डोगरा, पाल सिंह कश्यप, बाबू राम कश्यप, कीमती लाल कश्यप, नत्थू सिंह कश्यप, महावीर सिंह कश्यप, महेश कश्यप, अरविन्द कश्यप और संस्था के सदस्यों ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस सम्मेलन में मूलंद कश्यप, इंजी. सतपाल कश्यप, सुनील कश्यप, राजवीर कश्यप, ऋर्षिपाल कश्यप, सुशील कश्यप, जोगिन्द्रपाल कश्यप, रवि कश्यप, विनोद कश्यप, नाग कश्यप, श्रीमति शोभना कश्यप, कश्यप क्रांति केे मुख्य संपादक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप, पहचान डायरैक्टरी के संपादक नरेन्द्र कश्यप, मीडिया इंचार्ज गुरिन्द्र कश्यप, अशोक टांडी, लक्की संसोया, चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के सदस्य, कश्यप समाज डायरैक्टरी के संपादक मुन्ना लाल रायकवार और देश के विभिन्न हिस्सों से समाज के साथ बहुत से साथी, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

अंकित कश्यप और प्रखर कश्यप को सम्मानित करते हुए

श्रीमति कपूरी कश्यप को सम्मानित करते हुए सभा के सदस्य

कैशियर आनन्द प्रकाश अपनी टीम के साथ

अपना कार्यक्रम पेश करती हुई समाज की बच्चियां

सम्मेलन में शामिल कश्यप समाज के साथियों का विशाल समूह

सम्मेलन में शामिल कश्यप समाज के साथियों का विशाल समूह

होनहार बच्चों को सम्मानित करते हुए

रवि डोगरा को सम्मानित करते हुए

This Post Has 2 Comments

  1. SANTOKH SINGH

    VERY NICE EFFORTS DONE BY ALL KASHYAP SMAJ MEMBERS AS WELL SHRI BUDH SINGH JI MUBARKBAD

Leave a Reply