कश्यप राजपूत मेहरा समाज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के आगे रखी आने वाली पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की मांग

मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करते हुए कश्यप राजपूत मेहरा समाज के प्रतिनिधि
चंडीगढ़ – (नरेंद्र कश्यप) – अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कश्यप राजपूत मेहरा समाज भी इस बार अपने समाज का विधायक चुनने के लिए तैयार है। कश्यप समाज की अलग-अलग सभाओं ने आपस में तालमेल करके एक कोऑर्डिनेटर कमेटी बनाकर पंजाब के उन इलाकों की पहचान की है जहां पर कश्यप समाज बहुत बड़ी गिनती में मौजूद है और वहां कश्यप समाज का विधायक बन सकता है। यहां पर अलग-अलग पार्टियों में काम करने वाले कश्यप समाज के मेहनती और जुझारू साथियों को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं।
इसी संबंध में कश्यप राजपूत मेहरा समाज का यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा के पंजाब प्रभारी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान पर मिलने गया। श्री नायब सिंह सैनी ने बहुत ही ध्यान से कश्यप समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की ओर से जहां पर भी कश्यप समाज का प्रतिनिधि मजबूत स्थिति में है उसको पार्टी की ओर से टिकट दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब में कश्यप समाज के साथियों को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी करने के लिए कहा। दीप कमल मेहरा ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि यदि कश्यप समाज को टिकट मिलती है तो वह सीट जीतकर भाजपा सरकार बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस मीटिंग में कश्यप राजपूत मेहरा समाज की ओर से समाज सेवी दीप कंवल मेहरा, निर्मल सिंह मीनिया मोगा, निर्मल सिंह एस. एस, नरेंद्र कश्यप जालंधर, सुरजीत सिंह, मास्टर जसवीर सिंह, दलविंदर सिंह रशीन, बलदेव सिंह दोसांझ, कैप्टन लखविंदर सिंह फिरोजपुर, बलबीर सिंह बब्बू, मास्टर दलजीत सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, कंवलजीत सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर कश्यप राजपूत परिवारों की डायरेक्टरी पहचान का नया अंक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।
इससे पहले 3 में 2026 को लुधियाना के शहंशाह पैलेस में हुए कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन और महर्षि कश्यप जयंती में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे और उन्होंने कहा था कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी कश्यप समाज को उचित सम्मान देगी और पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर कश्यप-मेहरा समाज को उसका हक दिया जाएगा।
