गांधी करियाना स्टोर वाले शिंगारा राम (अमरीक लाल) को श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए समाज के सभी वर्ग के सदस्य

प्रवचन करते हुए नंगली साहिब के जालन्धर वाले बाई जी
करतारपुर, 9-9-2026 (नरेन्द्र कश्यप) – करतारपुर में गाधी करियाना स्टोर वाले श्री शिंगारा राम (अमरीक लाल) की रस्म पगड़ी और अंतिम अरदास में समाज के प्रत्येक वर्ग से लोग शामिल हुए। इनमें राजनीतिक, समाजिक, धार्मिक और व्यापारिक वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों ने शामिल होकर दिवंग आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। बमोत्रा परिवार के शिंगारा राम की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास गुरु विरजानंद स्मारक, करतारपुर में 9 सितम्बर 2026 को दोपहर 1 से 2 के बीच हुआ। नंगली साहिब के जालन्धर वाले बाई जी ने आध्यात्मिक प्रवचन करके परिवार के साथ दु:ख सांझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर परिवार के शोक प्रकट और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए इलाके के पूर्व विधायक चौधरी सुरिन्द्र सिंह, कांग्रेस के हल्का इंचार्ज रिटायर्ड एस.एस.पी. रजिन्द्र सिंह, करतारपुर नगर कौंसल के अध्यक वरुण बावा, पूर्व कौंसलर बाल कृष्ण बाली, वेद प्रकाश बमोत्रा, दीपर डडवाल, अशोक स्नोत्रा, अरुण सोढी, स्नोत्रा परिवार करतारपुर, मास्टर मनोहर लाल और कश्यप क्रांति पत्रिका के मालिक नरेन्द्र कश्यप शामिल हुए। इनके अलावा भी इलाके के बहुत से माननीय परिवार, परिवारिक रिश्तेदार, रेलवे रोड करतारपुर के दुकानदार और बहुत से व्यापारी साथी शामिल हुए। इसके बाद रस्म पगड़ी हुई और पंडित जी ने मुकेश बमोत्रा व नितेश बमोत्रा को पगड़ी दी। परिवार की ओर से मुकेश बमोत्रा ने श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए सभी व्यक्तियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिंगारा राम के परिवार की ओर से लंगर का बहुत बढिय़ा प्रबंध किया गया था।

शिंगारा राम को श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल विशाल जन समूह

शिंगारा राम को श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल विशाल जन समूह
इससे पहले शिंगारा राम जी 90 साल की आयु भोगते हुए 28 अगस्त 2026 को अपनी संसारिक यात्रा पूरी करते हुए स्वर्ग सिधार गए थे। इनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा राजकुमार पहले ही स्वर्गवास हो चुका है और उनके एक बेटा और एक बेटी है जो अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। छोटे बेटे मुकेश के घर में एक बेटी और एक बेटा है। यह परिवार करतारपुर का एक बहुत ही सम्मानित परिवार है जो हमेशा समाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणीय रहता है।
हम कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत वैबसाइट की समूह टीम की ओर से बमोत्रा परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
