धूमधाम से करवाया गया कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार का 34वां अखिल भारतीय सम्मेलन
हरिद्वार में अब कश्यप समाज को लड़कियों का कालेज बनाना चाहिए - राम कुमार एडवोकेट

मंच पर विराजमान 34वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल कश्यप समाज के विशेष व मुख्य अतिथी
हरिद्वार, 2-10-2024 (गुरिन्द्र कश्यप) – आज समय की मांग है कि हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और तकनीकी ज्ञान देकर आगे बढ़ाएं। इसके लिए हमें अपने समाज का एक टैक्नीकल कालेज बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। हमारी पहली जरूरत हरिद्वार में अपने कश्यप समाज की एक धर्मशाला का निर्माण करना था जिसको हमने प्राप्त कर लिया है। अब हमें आगे बढ़ते हुए यहां पर अपने समाज का एक कालेज बनाना चाहिए। यह विचार कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के 34 वें अखिल भारतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथी पूर्व विधायक उन्नाव व सुप्रीम कोर्ट के वकील राम कुमार एडवोकेट ने रखे, जिसका सभी ने स्वागत और समर्थन किया।
कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार का 34वां अखिल भारतीय सम्मेलन संस्था के अध्यक्ष बुद्ध सिंह के नेतृत्व में 2 अक्तूबर 2024 को महिर्ष कश्यप वाटिका में धूमधाम से करवाया गया। समारोह का उद्घाटन लक्सर के भाजपा नेता शिवम कश्यप ने किया जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता महेन्द्र सिंह कश्यप ने की। नेश्नल एसोसिएशन ऑफ फिशरमैन के राष्ट्रीय महासचिव और अखिल भारतीय लोधी, निषाद, बिन्द, कश्यप एकता समता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राम कुमार इस सम्मेलन के मुख्य अतिथी बने।
34वां सम्मेलन – 34वें सम्मेलन की शुरुआत करते हुए संस्था के अध्यक्ष बुद्ध सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सम्मेलन के विशेष मेहमानों और अपनी टीम को ज्योति प्रज्जवलित करने के लिए आमंत्रित किया। सभी ने मिल कर महर्षि कश्यप जी की मूर्ति के आगे ज्योति प्रज्जवलित करके उनका आशीर्वाद लिया। सम्मेलन में आने वाले विशेष मेहमानों को स्टेज पर संस्था के सदस्यों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। मंच संचालन संस्था के अध्यक्ष बुद्ध सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने किया।

ज्योति प्रज्जवलित करते हुए मुख्य मेहमान व विशेष मेहमान

ज्योति प्रज्जवलित करते हुए नरेन्द्र कश्यप व ऋषिपाल कश्यप

अध्यक्ष बुद्ध सिंह और वरिष्ठ संरक्षक चरण सिंह कश्यप

श्रीमति मीनाक्षी कश्यप का सम्मान करते हुए ऋषिपाल कश्यप
मंच पर संबोधन – आए हुए विशेष मेहमानों ने मंच से राजनीति और समाजिक विषयों पर अपने अपने विचार रखे और समाज को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। सभी ने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और समाज को एकजुट हो कर अपनी राजनीतिक भागीदारी लेने के विषय पर जोर दिया। मुख्य अतिथी राम कुमार ने हरिद्वार में कालेज बनाने पर अपने विचार रखे और धर्मशाला के लिए 51 हजार रुपए का सहयोग दिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने धर्मशाला की शुरुआत करने से लेकर अब तक का इतिहास सभी को बताया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के पुश्तैनी काम धंधे छीन कर समय की सरकारों ने पूंजीपतियों को दे दिए हैं और हमारा समाज पिछड़ गया है। हमें इस बारे में जागृत होकर अपने हक लेने चाहिए। अखिल भारतीय कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिती के राष्ट्रीय संयोजक राजा राम कश्यप ने कहा कि हमारे समाज का कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी में हो जिसको टिकट मिलती है उसका साथ देना चाहिए और उसको जिताना चाहिए। संस्था के संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक पाल सिंह कश्यप, मास्टर चतर सिंह कश्यप, शिवम कश्यप, महेन्द्र सिंह कश्यप ने भी अपने विचार रखे। पंजाब से राज कुमार पातड़ां ने भी बाबा मोती राम मेहरा की दूध वाली सेवा और उसके बदले में उनके परिवार की शहादत के बारे में बताया। इनके अलावा बहुत से अन्य साथियों ने भी राजनीतिक भागीदारी के बारे में अपने विचार रखे।

मंच संचालन करते हुए अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप

मंच संचालन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप

अपने विचार रखते हुए एडवोकेट राम कुमार

अपने विचार रखते हुए राजा राम कश्यप

अपने विचार रखते हुए किरणपाल कश्यप

अपने विचार रखते हुए पाल सिंह कश्यप

अपने विचार रखते हुए राज कुमार पातड़ां

अपने विचार रखते हुए शिवम कश्यप

अपने विचार रखते हुए बलजिन्द्र कौर
सम्मान समारोह – संस्था की ओर से सम्मेलन के मुख्य मेहमान राम कुमार एडवोकेट, उद्धघाटनकर्ता शिवम कश्यप और अध्यक्षता करने वाले महेन्द्र सिंह कश्यप को विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट, बैग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सदस्यों ने इन सभी को सम्मानित किया।
रहने और खाने की व्यवस्था – संस्था की ओर से खाने की व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से की गई थी। एक दिन पहले पहुंचने वाले अतिथियों के लिए दोपहर और रात के भोजन का प्रबंध था। सम्मेलन वाले दिन 2 अक्तूबर को सुबह नाश्ते का प्रबंध किया गया था। दोपहर को बहुत अच्छे खाने का प्रबंध था जिसका सभी ने आनंद लिया। 2 तारीख रात और अगले दिन 3 अक्तूबर 2024 को भी सुबह के नाश्ते का बढिय़ा प्रबंध था। बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए अपनी धर्मशाला के साथ साथ दूसरे स्थान पर रुकने का भी बढिय़ा प्रबंध किया गया था।
34वें सम्मेलन में संस्था के वरिष्ठ और संस्थापक संरक्षक उषेन्द्र कुमार कश्यप, पाल सिंह कश्यप, किरणपाल कश्यप, नत्थू सिंह कश्यप, अरविन्द कश्यप रुडक़ी, रवि डोगरा लुधियाना, चरण सिंह कश्यप, बाबू राम कश्यप, राम सिंह देहरादून शामिल हुए। इनके साथ अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा मैमोरियल ट्रस्ट फतेहगढ़ साहिब की टीम, कश्यप राजपूत वैबसाइट के मालिक नरेन्द्र कश्यप, श्रीमति मीनाक्षी कश्यप, बलजिन्द्र कौर, गुरिन्द्र कश्यप, खुशी राम के पौत्र अनिल कुमार अपने परिवार के साथ, सीता राम कश्यप, सहारनपुर से सपा के प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, विजय कश्यप, ललित कश्यप देहरादून, देशराज कश्यप, बजरंग लाल मेहरा जयपुर अपने परिवार के साथ, मुन्ना लाल रायकवार आदि के साथ यू.पी., उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली से साथी शामिल हुए।
सम्मेलन के आयोजक समिती के सभी सदस्यों अध्यक्ष बुद्ध सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, महामंत्री जुगेन्द्र कश्यप, कोषाध्यक्ष सुमेर चन्द कश्यप, बलजोर सिंह, सुशील कुमार कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, राजबीर कश्यप, पप्पन कश्यप, श्रीमति ग्रेस कश्यप, नाग सिंह कश्यप, स्वराज सिंह कश्यप, आनंद कश्यप अपनी टीम के साथ, प्रभाकर कश्यप आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया। आखिर में बुद्ध सिंह अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने और आने वाले सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

मुख्य अतिथी एडवोकेट राम कुमार को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य

उद्धघाटनकर्ता शिवम कश्यप को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य

अध्यक्षता करने वाले महेन्द्र सिंह कश्यप को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य

सम्मेलन में उपस्थित कश्यप समाज का विशाल जन समूह

होनहार बच्चों को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य
