श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर महर्षि कश्यप भवन में 10 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

सोलर प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर चेयरमैन कुलवंत सिंह और सभा के सदस्य

चंडीगढ़, 25-10-2026 (क.क.प.) – चंडीगढ़ में स्थित सेक्टर 37 में बने हुए महर्षि कश्यप भवन में आज श्री गुरु नानक देव जी प्रकट दिवस के शुभ पर चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के चेयरमैन स. कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में 10 किलो वाट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया गया। स. कुलवंत सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा तरक्की करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में भवन का बिजली का बिल कम करने और लगातार बिजली की सप्लाई प्रदान करने के लिए सभा की ओर से यहां पर 10 किलो वाट का सोलर प्लांट लगाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन कुलवंत सिंह ने बताया कि समय की मांग के अनुसार चलते हुए और देश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए भवन की छत पर सभी सदस्यों की सहमति से यह सोलर प्लांट लगाया गया है ताकि आने वाले समय में बिजली की बढ़ती हुई जरूरत को पूरा करने के साथ सभा के आने वाले बिजली बिल को भी काम किया जा सके। इससे संगत को भी बहुत फायदा होगा। इस अवसर पर चेयरमैन कुलवंत सिंह, जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार बिट्टू, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रिंस मेहरा, अशोक कुमार, एल.डी. कश्यप और अन्य साथी भी मौजूद थे।

कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत वेबसाइट की ओर से चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा कैसे कुलवंत सिंह और उनकी टीम को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई देते हैं।

Leave a Reply