जालंधर के मशहूर कुक और कैटरर्स ओम प्रकाश ओमी हलवाई हुए स्वर्गवास
बेटे सुशील ने किया पिता का अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करते हुए बेटा सुशील कुमार
जालंधर, 29-10-2026 (नरेंद्र कश्यप) – जालंधर शहर के बस्ती दानिशमंदा में रहने वाले मशहूर कुक और कैटरर्स ओम प्रकाश ओमी हलवाई अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करते हुए 29 अक्टूबर 2026 को अचानक स्वर्ग सिधार गए। ओम प्रकाश की सेहत रात को थोड़ी सी खराब हुई और उन्होंने अपनी जिंदगी की आखरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12:00 बजे बस्ती दानिशमंदा के शमशान घाट में किया गया। उनके इकलौते बेटे सुशील कुमार ने अपने पिता के संस्कार की सारी रसमें पूरी की और अपने पिता की चिता को अग्नि दी। दुख की इस घड़ी में अंतिम संस्कार के समय रिश्तेदार, दोस्त और कश्यप समाज के बहुत से साथी शामिल हुए। इलाके के पूर्व विधायक और सांसद सुशील कुमार रिंकू भी परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में शामिल हुए। कश्यप क्रांति पत्रिका के मालिक नरेंद्र कश्यप, पवन कुमार रतड़ा, बब्बू रतड़ा, राकेश कुमार बबल के अलावा बहुत से साथी शामिल हुए।
ओम प्रकाश ओमी एक बहुत ही सादा जीवन जीने वाले और ईमानदार व्यक्ति थे। अंबाला के देवी नगर में लगने वाले वार्षिक मेले में इन्होंने 5 साल तक लंगर बनाने की सेवा बिल्कुल निस्वार्थ की। कश्यप क्रांति पत्रिका की तरफ से करवाए जाने वाले कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन में इन्होंने बहुत साल तक लंगर बनाने की सेवन निभाई।

अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करते हुए बेटा सुशील कुमार
परिवार – ओम प्रकाश ओमी के परिवार में एक बेटा सुशील कुमार और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चे शादीशुदा हैं और अपने घर में अपने परिवार के साथ अच्छा जीवन बिता रहे हैं। इनका बेटा सुशील कुमार भी जालंधर शहर का मशहूर कुक और कैटरर है। बस्ती दानिशमंदा में इनका परिवार कश्यप राजपूत समाज के अच्छे परिवारों में आता है। उनकी पत्नी का देहांत काफी साल पहले हो गया था। ओम प्रकाश ओमी के चले जाने से जहां परिवार को बहुत बड़ा सदमा लगा है वही कश्यप समाज में भी उनकी कमी महसूस की जाएगी।
हम कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत वेबसाइट की टीम की ओर से अपने इस साथी के अचानक इस दुनिया को छोड़कर चले जाने से परिवार के साथ दुख प्रकट करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं की वह परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

