You are currently viewing Kartar Manni Dhaba Owner Satnam Singh Manni Left For Heaven

Kartar Manni Dhaba Owner Satnam Singh Manni Left For Heaven

करतार मन्नी ढाबा के मालिक स. सतनाम सिंंह मन्नी हुए स्वर्गवास

अंतिम संस्कार करने के समय परिवार के सदस्य

जालन्धर, 3-10-2022 (राज कुमार कश्यप) – जालन्धर शहर के मशहूर सोढल वाले करतार मन्नी ढाबा के मालिक स. सतनाम सिंह मन्नी जी अपनी संसारिक यात्रा पूरी करते हुए 3 अक्तूबर 2022 की सुबह स्वर्ग सिधार गए। स. सतनाम सिंह मन्नी पिछले तीन चार दिन से अस्वस्थ चल रहे थे और लुधियाना में उनका इलाज चल रहा था। 3 अक्तूबर को सुबर 11 बजे के करीब उन्होंने अपनी जिंदगी की आखरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। अचानक हुई उनकी मौत से पूरा परिवार शोक में है। उनका अंतिम संस्कार 3-10-2022 को शाम 6 बजे के करीब हरनाम दास पुरा के श्मशान घाट में किया गया। दु:ख की इस घड़ी में पूरा मन्नी परिवार, रिश्तेदार, कश्यप सभा के सदस्य और करमा टीम के मैबर शामिल हुए। इस अवसर पर कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन के संयोजक नरेन्द्र कश्यप, राज कुमार कश्यप, सुशील कश्यप, मन्नी वैष्णो ढाबा से अनिल कुमार मन्नी, सतीश ढाबा से सतीश कुमार, कुमार टैक्सटाइल से राकेश कुमार और शहर के बहुत से गण्य-मान्य व्यक्ति शामिल हुए।
सतनाम सिंह मन्नी एक बहुत ही मिलनसार और जिंदादिल इंसान थे। 5 जनवरी 1961 को पैदा हुए सतनाम सिंह मन्नी स. रत्न सिंह के 8 बेटों में सबसे छोटे बेटे थे और अब भाईयों में से अकेले ही जीवित थे। सतनाम सिंह मन्नी खाने में अपनी बढिय़ा क्वालिटी के लिए जाने जाते थे। जालन्धर के सोढल रोड पर इनका करतार मन्नी ढाबा अपने स्वादिष्ट और बढिय़ा खाने के लिए मशहूर है। पीछे इनके परिवार में पत्नी जसप्रीत कौर, तीन बेटे हरपाल सिंह मन्नी (जॉनी), सुखविन्द्र सिंह (बिन्नी), जतिन्द्र सिंह (अमन), बहु लवप्रीत कौर और दो पोत्रे हैं। इनके अचानक स्वर्गवास होने से जहां परिवार को बहुत नुक्सान हुआ है, वहीं कश्यप समाज ने भी एक बहुत ही अच्छा साथी गंवा दिया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है।
दु:ख की इस घड़ी में हम कश्यप क्रांति पत्रिका, कश्यप राजपूत वैबासइट टीम की तरफ से इनके परिवार के साथ शोक प्रकट करते हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह स्वर्गीय स. सतनाम सिंह मन्नी की आत्मा को अपने चरणों में निवास दे और परिवार को इस सदमे को सहने की शक्ति प्रदान करे।

दादा को अंतिम प्रणाम करते हुए नवराज सिंह (पौत्र)

Leave a Reply