You are currently viewing Punjab State President Narendera Kashyap Represents at 15<sup>th</sup> National Convention of Akhil Bhartiya Adivasi Kashyap Kahar Nishad Bhoi Samanvay Samiti

Punjab State President Narendera Kashyap Represents at 15th National Convention of Akhil Bhartiya Adivasi Kashyap Kahar Nishad Bhoi Samanvay Samiti

अखिल भारतीय आदिवासी, कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिती के दो दिवसीय 15वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पंजाब अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने रखा पंजाब का पक्ष

मंच पर विराजमान पंजाब की टीम व अन्य राज्यों के प्रतिनिधी

मुजफ्फरपुर, 16-9-2023 (गुरिन्द्र कश्यप) – अखिल भारतीय आदिवासी, कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिती का दो दिवसीय 15 वां राष्ट्रीय अधिवेशन बिहार के मुजफ्फपुर में करवाया गया। राष्ट्रीय संयोजक श्री राजा राम कश्यप और गुरचरण सिंह कश्यप की ओर से दो दिन का 15 वां राष्ट्रीय अधिवेशन मुजफ्फरपुर जिले के कैप्टन निषाद सभागार में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पंजाब प्रदेश की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कश्यप अपनी टीम के साथ शामिल हुए। इस टीम में जिला जालन्धर के अध्यक्ष राज कुमार कश्यप, अमृतसर के जिला अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह बाऊ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजिन्द्र सिंह सफर, गुरमुख सिंह, मीडिया इंचार्ज गुरिन्द्र कश्यप, महिला विंग से श्रीमति मीनाक्षी कश्यप, बलजिन्द्र कौर और राज कुमार पातड़ां ने पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। समिती की तरफ से आने वाले सभी राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए अलग अलग होटलों में ठहरने का प्रबंध किया गया था। शुक्रवार 15-9-2023 को लगभग सभी प्रांतो से प्रतिनिधी मुजफ्फरपुर पहुंच गए थे और कुछ साथी 16 सितम्बर को पहुंचे। 15 रात्रि को सभी प्रतिनिधियों ने मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद सपुत्र स्वर्गीय कैप्टन जय नारायण प्रशाद निषाद के घर पर खाना खाया और उनसे मुलाकात की।
16-9-2023 को सुबह प्रतिनिधी 9 बजे के करीब कैप्टन निषाद भवन मुजफ्फरपुर में पहुंचना शुरु हो गए। सभी ने यहां पहुंच कर स्वादिष्ट नाश्ता किया। 10 बजे समिती का अधिवेशन शुरु हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज कश्यप ने मंच से सभी का स्वागत किया। इसके बाद बिहार की परंपरा के अनुसार सांसद अजय निषाद ने आए हुए सभी प्रतिनिधियों को बिहारी साफा पहना कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आए हुए प्रतिनिधियों ने समाज के प्रति अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और समाज की समस्याओं के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। पंजाब की ओर से पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा और पांच प्यारों में से एक भाई हिम्मत सिंह की शहादत के बारे में सभी को बताया। उन्होंने सिख इतिहास में कश्यप समाज के योगदान के बारे में, कश्यप क्रांति पत्रिका और पहचान डायरैक्टरी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी टीम की ओर से कश्यप राजपूत वैबसाइट पर समाज की पूरी जानकारी और इतिहास लिखा जा रहा है ताकि आने वाले पीढिय़ों को अपने परिवारों और अपने समाज के बारे में पता चल सके। उन्होंने पंजाब में कश्यप समाज के राजनीतिक हलातों के बारे में विचार रखे कि पंजाब का कश्यप समाज एकजुट होकर राजनीतिक पार्टियों से अपना हक नहीं ले रहा है। पंजाब के कश्यप समाज के लोगों को राजनीति में कोई लगाव नहीं है जबकि पंजाब एक खुशहाल राज्य है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में ओ.बी.सी. समाज को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने के बारे में अपने विचार रखे। इसके बाद बलजिन्द्र कौर ने अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा ट्रस्ट के बारे में बताया और कहा कि समाज में महिला विंग को मजबूत करने की जरूरत है। इसके साथ ही सम्मेलन में विशेष तौर पर आमंत्रित केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति के साथ मुलाकात करके पंजाब की समस्याओं के बारे में बताया। सम्मेलन के आयोजक सांसद अजय निषाद ने केंद्रीय मंत्री और अन्य सभी का स्वागत किया और अपने पिता स्वर्गीय कैप्टन जय नारायण प्रशाद निषाद के राजनीतिक जीवन और सफलता के बारे में बताया। राष्ट्रीय संयोजक राजा राम कश्यप ने साध्वी निरंजना ज्योति को समिती की ओर से समाज का मांगपत्र सौंपा। शाम को बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात हुई और उनसे कश्यप समाज को राजनीति में बनता हिस्सा देने के लिए कहा गया।
अगले दिन 17 सितम्बर को अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजिन्द्र सिंह सफर ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए ताकि वह समाज में एक अच्छा जीवन जिएं और अपने हकों के प्रति सजग हो सकें। इस दिन बिहार में विपक्ष के नेता अजय साहनी ने शामिल होकर समाज के प्रति अपने विचार व्यक्त किए और भाजपा की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय संयोजक राजा राम कश्यप ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी का धन्यवाद किया और अगले कार्यक्रम के बारे में बताया कि अगला सम्मेलन फरवरी 2024 में गुजरात में होगा।

सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सांसद अजय निषाद

मीनाक्षी कश्यप का सम्मान करते हुए सांसद अजय निषाद

गुरिन्द्र कश्यप का सम्मान करते हुए सांसद अजय निषाद

राज कुमार कश्यप का सम्मान करते हुए सांसद अजय निषाद

सुखविन्द्र सिंह बाऊ का सम्मान करते हुए सांसद अजय निषाद

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत करते हुए मीनाक्षी कश्यप

असम के सांसद किरपा नन्द मल्लाह का स्वागत करते हुए मीनाक्षी कश्यप

असम के सांसद किरपा नन्द मल्लाह का स्वागत करते हुए नरेन्द्र कश्यप

अपने विचार रखते हुए पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप

नेता विपक्ष अजय साहनी के साथ गुरिन्द्र कश्यप

अपने विचार प्रस्तुत करते हुए राजिन्द्र सिंह सफर

मंच पर उपस्थित नरेन्द्र कश्यप व साथी

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति का स्वागत करते हुए राज कुमार कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, राजिन्द्र सिंह सफर व गुरमुख सिंह

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को मांग पत्र सौंपते हुए समिती राष्ट्रीय संयोजक राजा राम कश्यप

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को पहचान डायरैक्टरी भेंट करते हुए मीनाक्षी कश्यप व गुरिन्द्र कश्यप

नेता विपक्ष बिहार अजय साहनी के साथ पंजाब की टीम

Leave a Reply