चौथी बार चेयरमैन बने कुलवंत सिंह ने बनाई चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा की नई कार्यकारिणी

नई चुनी गई कार्यकारिणी के साथ चेयरमैन स. कुलवंत सिंह

चंडीगढ़, 9-8-2026 (कश्यप क्रांति प्रतिनिधि) – द चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा को सुचारू ढंग से चलने के लिए सभा के चेयरमैन स. कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2026 – 27 के लिए नयी प्रबंधकीय और कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। महर्षि कश्यप भवन में हुई मीटिंग में लगातार चौथी बार बने चेयरमैन स. कुलवंत सिंह ने सभा के सदस्यों को नियुक्त किया। इनमें जीत सिंह गाडडे को सलाहकार, कुलवंत सिंह बमोत्रा और त्रिलोक कुमार को सीनियर वाइस चेयरमैन, विनोद विनोद कुमार बिट्टू को जनरल सेक्रेटरी और प्रेम सिंह प्रेमी को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राजेंद्र कुमार को कैशियर और प्रिंस मेहरा को मीडिया सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। कार्य करने टीम में पिशोरी लाल, ओम प्रकाश, वीना कुमारी, सुनीता सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजन, अवतार सिंह और संजीव कुमार बिट्टा सहित 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। सभी सदस्यों ने चेयरमैन को पूरा साथ देने और सभा की उन्नति व समाज को आगे ले जाने के लिए अपनी सेवाएं देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply