Neelam Kashyap Appointed as District Consumer Courts President of Rewari

नीलम कश्यप बनी रेवाड़ी जिला की उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष

करनाल – करनाल शहर की एडवोकेट नीलम कश्यप को उनकी सेवाएं देखते हुए प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी जिला की उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले नीलम कश्यप कुरुक्षेत्र जिला की उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष थी। इससे पूर्व वह सरकार की तरफ से डिप्टी एडवोकेट जनरल की सेवाएं भी दे चुकी हैं। उनको फिर से उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के पूरे कश्यप समाज में खुशी की लहर है। कश्यप समाज के सभी समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने नीलम कश्यप की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और सरकार का धन्यवाद किया। नीलम कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनु कश्यप, एडवोकेट राम कुमार कश्यप, एडवोकेट कर्मवीर, एडवोकेट जयपाल कश्यप, एडवोकेट प्रेम कश्यप, एडवोकेट ओम प्रकाश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय भगवान नंबरदार, कश्यप धर्मशाला के प्रधान प्रेम कश्यप, कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष अनूप भारद्वाज, हैफेड के अध्यक्ष रघुनाथ तंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नीलम कश्यप को बधाई दी।
श्रीमति नीलम कश्यप करनाल के मशहूर एडवोकेट जगदीश कश्यप की धर्मपत्नी है और समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। एडवोकेट जगदीश कश्यप अखिल भारतीय कश्यप महासंघ और भाजपा के ओ.बी.सी. मोर्चा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हैं। कश्यर राजपूत वैबसाइट की पूरी टीम की ओर से नीलम कश्यप को दोबारा जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष बनने पर हम हार्दिक बधाई देते हैं।

Leave a Reply