कश्यप राजपूत समाज की डायरैक्टरी पहचान 2026 का नया अंक किया समाज को समर्पित

पहचान डायरैक्टरी 2026 का विमोचन करते हुए श्री नरेन्द्र कश्यप, बलदेव सिंह, गुरिन्द्र कश्यप व साथी

जालन्धर (गुरिन्द्र कश्यप) – देश विदेश में रहने वाले कश्यप राजपूत परिवारों की पूरी जानकारी देने वाली पहचान डायरैक्टरी 2026 का नया अंक कश्यप समाज को समर्पित किया गया। कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन के प्रधान स. बलदेव सिंह कैपसन, पहचान डायरैक्टरी के प्रकाशक नरेन्द्र कश्यप, मीनाक्षी व गुरिन्द्र कश्यप ने कश्यप राजपूत समाज की पहचान डायरैक्टरी 2026 के अंक का विमोचन अपने कर कमलों से करते हुए कहा कि यह कश्यप राजपूत परिवारों को आपस में मिलाने, जान-पहचान करवाने और आपस में जोडऩे का काम करती है। इससे हमें घर बैठे ही दुनिया भर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले कश्यप समाज के अच्छे परिवारों की जानकारी मिल जाती है। परमजीत सिंह ठेकेदार ने कहा कि श्री नरेन्द्र कश्यप, मीनाक्षी कश्यप और उनकी टीम का धन्यवाद करते हैं जो अपने अनथक प्रयासों से समाज को एकजुट करने की कोशिश करते हैं।

कश्यप क्रांति पत्रिका की ओर से करवाए गए एक विशेष और सादे कार्यक्रम में कश्यप राजपूत समाज की डायरैक्टरी पहचान 2026 समाज को समर्पित की गई। नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि 26 साल पहले उनके पिता स्वर्गीय श्री मेजर सिंह बडग़ोता ने कश्यप समाज के परिवारों को जोडऩे के लिए इस डायरैक्टरी की शुरुआत की थी। 2001 में कश्यप राजपूत परिवारों का पहला परिवार सम्मेलन जालन्धर के जैन पैलेस में करवाया गया जिसमें पहचान डायरैक्टरी का पहला अंक समाज को समर्पित किया। इसके बाद अब तक 16 बड़े परिवार सम्मेलन करवाये जा चुके हैं और पहचान डायरैक्टरी के 16 अंक प्रकाशित करके समाज को समर्पित किये जा चुके हैं। हर साल समाज की मांग पर यह डायरैक्टरी तैयार की जाती है जिसमें हर बार बहुत से नए परिवार जुड़ जाते हैं।

इस अवसर स. बलदेव सिंह, नरेन्द्र कश्यप, गुरिन्द्र कश्यप, लक्की संसोया, सुखबीर सिंह शालीमार, ठेकेदार परमजीत सिंह, सुरिन्द्र कश्यप, प्रकाश सिंह, रंजीत सिंह ठेकेदार, श्रीमति मीनाक्षी कश्यप, सुजाता बमोत्रा, प्रीत कमल, अवतार कौर, गुरप्रीत कौर, पूजा रानी आदि शामिल थे।  

पहचान डायैरक्टरी जारी करते हुए मीनाक्षी कश्यप और महिला विंग की टीम

Leave a Reply