कपूरथला के सतपाल मेहरा की धर्मपत्नी चरनजीत मेहरा हुई स्वर्गवास - बेटों सुनील और आकाश ने किया मां काअंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करते हुए बेटा सुनील मेहरा और आकाश मेहरा

कपूरथला, 27-8-2026 (नरेंद्र कश्यप) – कपूरथला में कश्यप समाज के जाने-माने रेलवे ठेकेदार, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर, पूर्व कौंसलर और कांग्रेस नेता श्री सतपाल मेहरा के परिवार को दुख का बहुत बड़ा सदमा पहुंचा जब उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चरनजीत मेहरा अपने सांसारिक यात्रा पूरी करके इस दुनिया को छोड़कर चले गए। श्रीमती चरनजीत मेहरा पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रही थी और 26 अगस्त को उन्होंने अपनी जिंदगी की अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार 27 8 2026 को लक्ष्मी नगर की शिवपुरी में किया गया। बेटे सुनील मेहरा और आकाश मेहरा ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई और अपनी माता की चिता को अग्नि दी। अंतिम संस्कार के अवसर पर कपूरथला शहर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सदस्य, परिवारिक मेंबर और कश्यप समाज से बहुत से साथी शामिल हुए। रेलटेक कपूरथला के एमडी सुरेश जैन विशेष तौर पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इनके अलावा कश्यप राजपूत मेंबर्स एसोसिएशन के प्रधान स. बलदेव सिंह कैपसन, विजय कुमार, कश्यप क्रांति के मालिक नरेंद्र कश्यप, रमेश मेहरा, श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, नरेंद्र सिंह, हरनेक सिंह संघा, मनदीप संघा, सुखविंदर सागर, कौंसलर दीपक सलवान, कौंसलर समीर, विजय खोसला, डॉ राजकुमार, विधायक राणा गुरजीत के पीए मनप्रीत मांगट, बाबा राकेश बली, बाबा अशोक भगत और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करते हुए बेटा सुनील मेहरा और आकाश मेहरा

बेटे मां बाप की सेवा के लिए विदेश से वापस आए- सतपाल मेहरा और चरनजीत मेहरा के बेटे सुनील और आकाश परिवार के साथ विशेष तौर पर मां-बाप की सेवा करने के लिए विदेश से अपने घर आए हुए थे। पिछले कुछ समय से सतपाल मेहरा और चरनजीत मेहरा बीमार चल रहे थे। उनकी देखभाल करने के लिए तीनों बेटे सुनील मेहरा, आकाश मेहरा और राजेश मेहरा अलग-अलग समय पर कपूरथला आते रहे हैं। इस समय भी बड़ा बेटा सुनील मेहरा और उसकी पत्नी मनोरमा मेहरा कनाडा से यहां आए हुए थे। आकाश मेहरा और उसकी पत्नी अनु मेहरा अपने बच्चों के साथ यहां पर अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए आए हुए थे। सतपाल मेहरा की सेहत इस समय ज्यादा ठीक नहीं रह रही और उनका भी इलाज चल रहा है। उनकी बेटी आरती और दामाद विपिन कुमार ने भी उनकी बहुत सेवा की है।
श्रीमती चरणजीत मेहरा एक बहुत ही धार्मिक ख्यालों वाली औरत थी। समाज सेवा और गरीबों की मदद करने के लिए इनका परिवार हमेशा अग्रणी रहा है।
दुख की इस घड़ी में हम कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत वेबसाइट की तरफ से श्री सतपाल मेहरा जी और उनके परिवार के साथ शोक प्रकट करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में निवास दे।

Leave a Reply