You are currently viewing Narendera kashyap Appoints Sukhwinder Singh as Distt. Amritsar President of Akhil Bhartiya Adivasi, Kashyap, Kahar, Nishad Bhoi Samanvaya Samiti Punjab State

Narendera kashyap Appoints Sukhwinder Singh as Distt. Amritsar President of Akhil Bhartiya Adivasi, Kashyap, Kahar, Nishad Bhoi Samanvaya Samiti Punjab State

सुखविन्द्र सिंह बाऊ बने अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिती अमृतसर के जिला अध्यक्ष

पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने दिया सुखविन्द्र सिंह को नियुक्ति पत्र

सुखविन्द्र सिंह बाऊ को नियुक्ति पत्र देते हुए पंजाब प्रधान नरेन्द्र कश्यप, राजिन्द्र सफर, हरजिन्द्र सिंह राजा व अन्य साथी

अमृतसर, 23-6- 2023 (गुरिन्द्र कश्यप) – अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिती पंजाब प्रदेश की एक अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कश्यप की प्रधानगी में अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके में की गई। अमृतसर में यह कार्यक्रम भाजपा नेता और समिती के उपाध्यक्ष स. हरजिन्द्र सिंह राजा की ओर से करवाया गया। उन्होंने मंच संचालन करते हुए कहा कि पंजाब में कश्यप समाज और ओ.बी.सी. को मिलकर अपने हकों के लिए लड़ाई लडऩी होगी। हम अपने कश्यप समाज को पूरे पंजाब में एक प्लेटफार्म पर इक्टठा करके मजबूत संगठन बनाएंगे और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाएंगे। यहां कश्यप समाज के बहुत से सदस्य शामिल हुए और समाज की तरक्की और संगठन मजबूत करने के बारे में विचार किया गया। समिती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स. रजिन्द्र सिंह सफर ने अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के बनने की शुरुआत से लेकर अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिती बनाए जाने और उनकी अब तक की प्राप्तियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कश्यप समाज व ओ.बी.सी. समाज को अपने राजनीतिक हक लेने के लिए समाज में सरगर्म होने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिती पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कश्यप ने जाकारी दी कि इस समिती देश के अलग अलग राज्यों में काम करने वाली 150 से ज्यादा संस्थाओं को शामिल किया गया है ताकि देश में एक झंडे के नीचे सभी संस्थाएं अपने अपने प्रदेश की मांग केन्द्र सरकार तक पहुंचा सके। पूरे देश में कश्यप समाज को एकजुट करके उनके हक हासिल किए जा सकें। उन्होंने पंजाब के कश्यप समाज को राजनीतिक तौर पर एकजुट होने के लिए और अपनी अपनी पार्टी में अपनी स्थिती मजबूत करने के लिए कहा। पंजाब में कश्यप समाज हिम्मत और सेवा के लिए जाना जाता है। गुरु गोबिन्द सिंह जी की खालसा पंथ के स्थापना के समय पांच प्यारों में शामिल भाई हिम्मत सिंह बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की मिसाल हैं तो अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा सेवा और शहीदी की मिसाल हैं। हमारा समाज जहां एक और लड़ाई के मैदान में हिम्मत दिखाता है तो दूसरी ओर सेवा करने में भी आगे है, लेकिन यह राजनीति करना नहीं जानता है। हम राजनीतिक तौर पर ज्यादा पिछड़े हुए हैं। हमें अपना संगठन मजबूत बनाकर राजनीति में भी अपना हिस्सा लेना होगा। उन्होंने अपनी टीम का विस्तार करते हुए न्यू आजाद नगर अमृतसर के स. सुखविन्द्र सिंह बाऊ को अमृतसर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया। सभी ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
इसके बाद नरेन्द्र कश्यप, रजिन्द्र सिंह सफर और हरजिन्द्र सिंह राजा ने स. सुखविन्द्र सिंह बाऊ को अमृतसर जिले का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र दिया। सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। वह जल्दी ही अमृतसर जिले के अपनी टीम पूरी करेंगे और पूरे अमृतसर शहर में प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। हरजिन्द्र सिंह राजा ने कहा कि आने वाले थोड़े समय में ही अमृतसर देहाती के प्रधान भी नियुक्त किया जाएगा और अमृतसर देहाती की भी टीम तैयार की जाएगी। इस अवसर पर स. जसवंत सिंह, जगतरार सिंह, सुखदेव राज पहलवान, जसपाल सिंह पटना वाले, मनजीत सिंह, जसवंत सिंह, प्रकाश सिंह, दलबीर सिंह, रवि मंहरा, भूपिन्द्र सिंह सोनू, सरवन सिंह, कंवलजीत सिंह, मनमोहन सिंह, जसकीरत सिंह जज, गुरशरन सिंह, रोबिनजीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह, वारिस राजपूत, बलदेव सिंह, अजीत सिंह, श्रीमति रविन्द्र पाल कौर, जगबीर कौर, सरबजीत कौर, गुरमीत कौर, शरणजीत कौर सहित अन्य मैंबर्स शामिल थे।

मंच पर उपस्थित पंजाब प्रधान नरेन्द्र कश्यप, हरजिन्द्र सिंह, सुखविन्द्र सिंह, परमजीत सिंह व साथी

मीटिंग में शामिल कश्यप समाज का विशाल जनसमूह

मीटिंग में शामिल कश्यप समाज की नारी शक्ति

This Post Has One Comment

Leave a Reply