You are currently viewing Kashyap Rajput Members Welcomes Kiranpal Kashyap on Being Elected MLC UP in Jalandhar

Kashyap Rajput Members Welcomes Kiranpal Kashyap on Being Elected MLC UP in Jalandhar

उत्तर प्रदेश से एम.एल.सी. बने किरणपाल कश्यप का पंजाब पहुंचने पर कश्यप क्रांति टीम ने किया स्वागत

कश्यप क्रांति और करमा टीम किरणपाल कश्यप का स्वागत करते हुए

जालन्धर, 20-3-2024 (गुरिन्द्र कश्यप) – उत्तर प्रदेश से कश्यप समाज के जाने माने समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री उ.प. सरकार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री किरणपाल कश्यप को पार्टी की ओर से एम.एल.सी. बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में चुने गए 13 एम.एल.सी. में से 10 भाजपा के थे जबकि 3 समाजवादी पार्टी के थे। इन तीन एम.एल.सी. में से कश्यप समाज के नेता किरणपाल कश्यप को चुना गया। इससे कश्यप समाज में खुशी की लहर है। समाज की विभिन्न संस्थाओं की तरफ से उन्हें बधाई दी जा रही है। समाज के लोगों की ओर से उनका अलग अलग गांवों में स्वागत किया जा रहा है और पार्टी सुप्रीमो अखिल कश्यप का धन्यवाद किया जा रहा है।
जालन्धर में कश्यप क्रांति के दफ्तर पहुंचने पर मुख्य संपादक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप व मालिक नरेन्द्र कश्यप ने अपनी टीम के साथ किरणपाल कश्यप का फूलों की माला से स्वागत किया और एम.एल.सी. बनने पर बधाई दी। उनके साथ पंजाब कश्यप राजपूत सभा के प्रधान सुखबीर सिंह शालीमार, कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन के कैशियर लक्की संसोया, जालन्धर जिले का प्रधान राज कुमार कश्यप, लेडीका विंग की प्रधान श्रीमति सुजाता बमोत्रा, सेक्रेटरी सुनीता, राहुल मेहरा, गुरिन्द्र कश्यप, अमरिन्द्र सिंह और किरणपाल कश्यप का बेटा भरत कश्यप भी मौजूद थे। खुशी के माहौल में किरणपाल कश्यप के साथ पंजाब में भी कश्यप समाज के राजनीतिक भविष्य के बारे में चर्चा हुई कि पंजाब में भी कश्यप समाज को राजनीतिक तौर पर एकजुट किया जाए और अपने समाज की राजनीति में हिस्सेदारी बनाई जाए।

किरणपाल कश्यप का स्वागत करते हुए लेडीका विंग

किरणपाल कश्यप को बधाई देते हुए नरेन्द्र कश्यप, मीनाक्षी कश्यप व गुरिन्द्र कश्यप

किरणपाल कश्यप को बधाई देते हुए राज कुमार कश्यप

किरणपाल कश्यप को बधाई देते हुए सुखबीर सिंह शालीमार

किरणपाल कश्यप को बधाई देते हुए लक्की संसोया

Leave a Reply