कुलवंत सिंह लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से बने चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के चेयरमैन

लगातार चौथी बार बने चेयरमैन कुलवंत सिंह चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के मेंबर्स के साथ
चंडीगढ़ (क.क.प.) 12-7-2026 – पंजाब हरियाणा व कश्यप समाज में अपना एक विशेष स्थान रखने वाली संस्था द चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा की की अपनी एक अलग पहचान है। इस संस्था को चलाने के लिए हर साल इसके चेयरमैन का चुनाव होता है। सभा के सदस्य आपसी सहमति या वोटो के द्वारा सभा का चेयरमैन चुनते हैं। इस बार भी सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभा के पुराने चेयरमैन स. कुलवंत सिंह मुल्ले को लगातार चौथी बार अपना नया चेयरमैन चुना है। कुलवंत सिंह लगातार तीन बार पहले भी सभा के चेयरमैन चुने गए हैं और उनकी अध्यक्षता में सभा ने काफी तरक्की की है। सभा के पास फंड भी जमा है और इन्होंने पुराना जो भी बकाया था उसका भी सरकार को भुगतान किया है। 12 जुलाई 2026 को महर्षि कश्यप पवन सेक्टर 37 में हुई मीटिंग में सभी सदस्यों ने स. कुलवंत सिंह पर भरोसा दिखाते हुए उनको चौथी बार चेयरमैन चुनकर समाज सेवा के लिए आगे किया है।
लगातार चौथी बार चेयरमैन चुने जाने पर कुलवंत सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि वह पहले भी सभा को पूरा सहयोग देते रहे थे। चेयरमैन बनने के बाद भी उन्होंने सभा की बेहतरी के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है और आगे भी सभा को बुलंदियों के रास्ते पर ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। इस मीटिंग में विनोद कुमार बिट्टू, कृष्ण कुमार, भूपेंद्र सिंह, जीत सिंह गाडडे, प्रिंस मेहरा, राजेंद्र कुमार, त्रिलोक कुमार आदि सदस्य मौजूद थे।
कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत वेबसाइट की ओर से सरदार कुलवंत सिंह को लगातार चौथी बार चेयरमैन बनने पर बहुत-बहुत बधाई देते हैं।
