अनूप भारद्वाज के नेतृत्व में मनाए गए देवी नगर के 51वें वार्षिक मेले में श्रद्धा और उत्साह के साथ उमड़ा जन सैलाब

तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हुए शामिल - नए बने शैड का किया उद्धघाटन

महर्षि कश्यप मंच व नवनिर्मित शैड का उद्धघाटन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अनूप भारद्वाज

अंबाला, 28-3-2026 (नरेन्द्र कश्यप) – देवी नगर अंबाला स्थित कश्यप समाज के 43 वंशों के मंदिरों और माता वैष्णो मंदिर के प्रांगण में होने वाला 51वां वार्षिक मेला 28 व 29 मार्च 2026 को कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप भारद्वाज की अध्यक्षता में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक मेले में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपने बड़े वडेरों की देहरी पर माथा टेकने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी देहरी वालों ने अपने मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाया हुआ था और वहां के सेवादार जिम्मेवारी के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे थे। अनूप भारद्वाज के नेतृत्व में कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी के सभी कार्यकारिणी सदस्य पूरी जिम्मेवारी के साथ अपनी डयूटी निभाते हुए मेले को सफल बनाने के काम कर रहे थे।

मुख्यातिथि और वशिष्ट अतिथियों का स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज

इस मेले में लगातार तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथी के रूप में शामिल हुए। अनूप भारद्वाज ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले माता वैष्णो देवी के मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नए बनाए गए शैड का रस्मी उद्धघाटन किया जिसमें उनके साथ हरियाणा के पूर्व विधायक और मंत्री असीम गोयल, मौजूदा विधायक राम कुमार कश्यप, दिल्ली के पूर्व विधायक रणजीत कश्यप और राज्य सभा सांसद बाबू राम निषाद, अवनीश भारद्वाज मौजूद थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले साल हुई बारिश के दौरान इस शैड के निर्माण के लिए अनुदान देने का ऐलान किया था ताकि संगत को ऐसे किसी भी खराब मौसम में कोई परेशानी न हो। अनूप भारद्वाज के नेतृत्व में इस शैड का निर्माण करवाया गया। इससे पहले अनूप भारद्वाज और उनकी टीम ने सांसद बाबू राम निषाद, राम कुमार कश्यप विधायक इंद्री, दिल्ली के पूर्व विधायक रणजीत कश्यप का यहां पधारने पर स्वागत किया और उनका सम्मान किया।

राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद का स्वागत करते हुए अनूप भारद्वाज, बलदेव राज पन्ना, नरेन्द्र कश्यप, गुरदीप सिंह टाक, शाम सुंदर जोग, जुगल किशोर व साथी

पंजाब कार्यक्रम का निमंत्रण

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भार्दवाज के नेतृत्व में 3 मई 2026 को लुधियाना में महर्षि कश्यप जयंती और कश्यप समाज का विशाल सम्मेलन करवाया जा रहा है। अनूप भार्दवाज के प्रयासों से इस कार्यक्रम में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। इस सम्मेलन का निमंत्रण पत्र नायब सिंह सैनी ने जारी किया। सम्मेलन के आयोजक नरेन्द्र कश्यप व बलदेव राज पन्ना ने पंजाब की टीम के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र दिया। उनके साथ अनूप भार्दवाज, राम कुमार कश्यप, बाबू राम निषाद राज्यसभा सांसद, रणजीत कश्यप, राज कुमार पातड़ां, अशोक स्नोत्रा, किरन सोच आदि सदस्य उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लुधियाना में होने वाले सम्मेलन का निमंत्रण देते हुए बलदेव राज पन्ना और नरेन्द्र कश्यप

मंच पर उपस्थित अनूप भारद्वाज, विधायक राम कुमार कश्यप, सांसद बाबू राम निषाद, पूर्व विधायक रणजीत कश्यप व कार्यकारिणी के सदस्य

हवन, भंडारा व जागरण

मेले की शुरुआत सुबह हवन के साथ की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने हवनयज्ञ में आहुतियां डालते हुए सर्व कल्याण की मंगलकामना की। सोसायटी की ओर से दोपहर को 12 बजे भंडारा शुरु कर दिया गया ताकि दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन मिल सके। जोग वंश के सेवादार और नारी शक्ति दल की ओर बहन शक्ति देवी की बहनों ने श्रद्धालुओं को बहुत ही सुंदर व्यवस्था के साथ लंगर की सेवा की। लंगर की सेवा पिछले तीन सालों से बहुत बेहतर हो गई है। जागरण के लिए महामाई की पावन ज्योति अमरजीत कालू और योगराज (योगी) मुबारिकपुर वाले एक दिन पहले ही 27 मार्च को पूरी पवित्रता के साथ माता ज्वाला जी के मंदिर से लेकर पहुंच गए थे। शाम को अनूप भारद्वाज के साथ इंद्री से विधायक राम कुमार कश्यप, पूर्व विधायक असीम गोयल और सोसायटी के सदस्यों ने मिलकर जागरण की पूजा अर्चना की। दिल्ली से प्रेम मेहरा एंड पार्टी ने बहुत ही सुंदर भेंटों के साथ जागरण की शुरुआत की। संगत इन भेंटों पर झूमते हुए नाच कर जागरण में अपनी हाजरी लगवा रही थी।

जागरण के दौरान संगत का विशाल जन समूह

कार्यकारिणी टीम का सहयोग

किसी भी बड़े आयोजन को सफल करने के लिए एक अच्छी और सहयोगी टीम का होना बहुत जरूरी होता है। सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज के साथ मिलकर यहां की कार्यकारिणी टीम बहुत ही अच्छे ढंग से काम कर रही है। इस 51वें मेले को सफल बनाने के लिए संरक्षव व मार्गदर्शक श्रीमति राज रानी (पत्नी स्वर्गीय ओम भारद्वाज कश्यप), चेयरमैन ओम मेहरा, मुख्य सलाहकार गुरदीप सिंह टाक व शमशेर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार सोनू, महासचिव अश्विनी कुमार भुट्ट, कैशियर शाम सुंदर जोग, वाईस चेयरमैन सुरेश बचपुरिया व मास्टर सुखदेव राज, सचिव सोमप्रकाश बचपुरिया, नारी शक्ति सेवा दल की अध्यक्ष बहन शक्ति देवी, उप-प्रधान राज कुमार फौजी, लंगर इंचार्ज नरेन्द्र जोग, प्रधान अशोक स्नोत्रा, मेला इंचार्ज अमरजीत कालू, मेला सह इंचार्ज योगराज योगी, वरिष्ठ सदस्य बलदेव राज पन्ना, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कश्यप (कश्यप क्रांति), उप प्रधान विजय कुमार सोढी, रमेश कुमार मल्होत्रा, राज कुमा रतड़ा, विनोद कुमार काका, अनीत कुमार नकप, अजय विशाल लुंज, सुरिन्द्र कुमार काला, जुगल किशोर, पिरथी पाल सोच, सोमनाथ सलारिया, नवनीत कुमार भुट्ट, रोशन लाल रतड़ा, राज कुमार काला, कस्तुरी लाल, गुलशन नकप, वरिन्दर कुमार हातड़, देवेन्दर कुमार, किरण सोच सलाहकार, बलदेव राज मुक्कीमार, विशम्भरनाथ हातड़, मनीष कुमार लुंज, विजेता रानी आदि सदस्यों ने पूरी मेहनत की।

लंगर बांटने को तैयार नारी शक्ति टीम के साथ अध्यक्ष अनूप भारद्वाज

मेले में आने वालों का स्वागत करते हुए टीम

वड्डे वडेरों की पूजा और मेला

इस वार्षिक मेले में संगत 28 मार्च को सुबह से पहुंचनी शुरु हो गई थी जो रात तक लगातार चलती रही। अगले दिन 29 मार्च को सुबह से ही और ज्यादा संगत का आना शुरु हो गया। अलग अलग वंशों की संगत अपने अपने वड्डे वडेरों के मंदिर में माथा टेक रहा था और अपने बड़ों का आशीर्वाद ले रहा था। बहुत से नव विवाहित जोड़े भी अपने जठेरों का आशीर्वाद लेने और रीति-रिवाज पूरे करने के लिए पहुंचे हुए थे। हर कोई अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहा था और मन्नत पूरी होने पर धन्यवाद कर रहा था। सभी मंदिरों की बहुत ही सुंदर सजावट की गई थी। कुछ मंदिरों में बहुत ज्यादा संगत थी तो कुछ मंदिरों में थोड़ी कम थी। शाम तक मेला चलता रहा। सभी मंदिरों की प्रबंध कमेटी और मुख्य सोसायटी के सदस्य अपनी जिम्मेवारी निभाते रहे। शाम को मेला हंसी खुशी के साथ संपन्न हुआ। मेले के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज और उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

मंदिरों की बहुत ही सुंदर सजावट

मंदिरों की बहुत ही सुंदर सजावट

Leave a Reply