कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन का निमंत्रण पत्र कार्ड जारी - सम्मेलन को लेकर लुधियाना के कश्यप समाज में भारी उत्साह

परिवार सम्मेलन का निमंत्रण पत्र जारी करते हुए अनूप भारद्वाज, नरेन्द्र कश्यप, बलदेव राज पन्ना व कश्यप समाज के साथी

लुधियाना, 26-4-2026 ( नरेन्द्र कश्यप) – 3 मई को लुधियाना शहर में पहली बार कश्यप राजपूत समाज का परिवार सम्मेलन और महर्षि कश्यप जन्मोत्सव शहंशाह पैलेस में करवाने को लेकर कश्यप समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सम्मेलन को सफल करने के लिए कश्यप समाज की नौजवान पीढ़ी में बहुत जोश भरा हुआ है। इस सम्मेलन को लेकर एक अहम मीटिंग दुगरी रोड पर बलदेव राज पन्ना की अध्यक्षता में करवाई गई, जिसमें लुधियाना के विभिन्न इलाकों से कश्यप समाज के साथी शामिल हुए और अपने सुझाव पेश किए। सभी साथियों ने मिलकर अनूप भारद्वाज के साथ सम्मेलन का निमंत्रण पत्र जारी किया। सभी ने कहा कि वह सम्मेलन के लिए दी गई जिम्मेवारी निभाएंगे और घर घर जाकर कश्यप समाज के परिवारों को न्योता देंगे और उनको साथ लेकर आएंगे। मीटिंग में करनाल से विशेष तौर पर आल इंडिया कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज शामिल हुए और कहा कि समाज का विशाल इक्टठ और संगठन ही हमारी आवाज सरकार तक पहुंचायेगा। हमें इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में अपने परिवारों के साथ शामिल होना है और अपने समाज की बात सरकार तक पहुंचानी है।

सम्मेलन के संयोजक नरेन्द्र कश्यप ने सम्मेलन की तैयारियों संबंधी जानकारी सारे समाज के सांझी की और अलग अलग सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी ताकि सम्मेलन को सही ढंग से सफल किया जा सके। इस मौके समाज के युवा साथी सुमित कल्याण, बलवंत सिंह मख, अनिल कुमार, राज कुमार, भारत मांडियान आदि ने समाज की बेहतरी और सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अपने विचार पेश किए और समाज की युवा शक्ति को साथ जोडऩे के लिए सुझाव दिए। बलदेव राज पन्ना ने मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी साथियों का धन्यवाद किया।

इस मीटिंग में सोमनाथ गादड़ी, दविन्द्र कुमार, बलवंत सिंह, लखवीर सिंह, अनिल कुमार, गौरव जोग, रमेश कुमार पप्पी, रविन्द्र कुमार, संजीव जोग, अजय कश्यप, रोहित मेहरा, सुशील कुमार, डा. सेवा राम, सुरिन्द्र सिंह, पवन कुमार, अरुण कुमार, कवलदीप सिंह, मनदीप सिंह, नरिन्द्र मेहरा, पिंकू कुमार, तिलक राज, प्रदीप आदि सदस्य शामिल हुए।

This Post Has One Comment

  1. Rajender.Singh.VPO.Malikpur.Distt.Sonepat.

    This is the very well. For United of all Kashyap Family.

Leave a Reply