राजिन्द्र लाल की धर्मपत्नी श्रीमति सुरिन्द्र कुमारी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

अंतिम रस्म किरया में शामिल विशाल जन समूह
जालन्धर, 15-8-2023 (गुरिन्द्र कश्यप) – चंडीगढ़ के रहने वाले श्री राजिन्द्र लाल (रिटायर्ड डिप्टी रीकानल डायरैक्टर नेश्नल सेविंगस – भारत सरकार) की धर्मपत्नी श्रीमति सुरिन्द्र कुमारी को आज अंतिम श्रद्धांजलि भेंट की गई। जालन्धर के स्नातन धर्म मंदिर, नजदीक एस.डी. कालेज जालन्धर में आयोजित अंतिम रस्म किरया में सैंकड़ों नम आंखों ने सुरिन्द्र कुमारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर गरुड़ पुराण के पाठ का भोग डाला गया और अंतिम रस्म किरया निभाई गई। दु:ख की इस घड़ी में इलाके के पूर्व विधायक और पूर्व चीफ पार्लियामैंट सेक्रेटरी के.डी. भंडारी ने भी परिवार के साथ शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर परिवारिक सदस्य, रिश्तेदार, चंडीगढ़ से बी.एस.एन.एल. के आफिसर और कश्यप समाज के साथियों ने शामिल होकर परिवार के साथ शोक प्रकट किया। इस मौके नरेश बल्होत्रा (रिटायर्ड बैंक मैनेजर), कश्यप क्रांति के मालिक नरेन्द्र कश्यप शामिल हुए।
श्रीमति सुरिन्द्र कुमारी अपनी संसारिक यात्रा पूरी करते हुए 5 अगस्त 2023 को स्वर्ग सिधार गई थी। उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को जालन्धर के किशनपुरा के श्मशानघाट में किया गया था। इसके बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए गरुड़ पुराण का पाठ करवाया गया।
इनके परिवार में दो पुत्र-पुत्रवधु वरिन्द्र कुमार-सुमन ब्लहोत्रा और दीपक कुमार-लवली बाला हैं। बड़ा बेटा वरिन्द्र कुमार बी.एस.एन.एल में ए.जी.एम. के पद पर कार्यरत हैं जबकि छोटा बेटा दीपक कुमार पी.डब्लयू.डी. (बी.एंड.आर. यू.टी. चंडीगढ़) में ड्राफ्टसमैन के पद पर काम कर रहे हैं। इनके दो पोत्र करण बल्होत्रा और गिरिक बल्होत्रा हैं और दो पोत्रियां एकता बल्होत्रा और काशवी बल्होत्रा हैं।
