बमोत्रा वंश की वार्षिक मेल में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
लगाए विभिन्न लंगर

जठेरों का आशीर्वाद लेते हुए सोमनाथ बमोत्रा, सुजाता बमोत्रा

जालन्धर, 5-9-2026 (नरेन्द्र कश्यप) – कश्यप राजपूत/मेहरा समाज के बमोत्रा वंश के जठेरों की वार्षिक मेल 5-9-2026 को जालन्धर शहर के चुगिट्टी में स्थित उनके पवित्र स्थान पर बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। श्रद्धालु अपने बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए पंजाब के विभिन्न शहरों से यहां पहुंचे और माथा टेक कर अपने पूर्वजों का लिया।

बमोत्रा वंश की यह मेल हर साल जन्माष्टमी के अगले दिन गुगा नवमी वाले दिन मनाई जाती है। जालन्धर के चुगिट्टी में बमोत्रा वंश का बहुत पुराना स्थान है जहां बमोत्रा वंश के परिवार इक्टठा होते हैं। बहुत से परिवारों ने यहां अपने परिवार की मन्नत होने पर बकरे चढ़ाए और अपने वड्डे-वडेरों का आशीर्वाद लिया। बहुत से नए जोड़े भी अपने पूर्वजों को माथा टेकने के लिए आए हुए थे। इस अवसर पर अलग अलग परिवारों ने कई तरह के लंगर लगाए। किसी परिवार ने गर्म समोसे, छोले-कुलचे, किसी ने दाल रोटी, खीर, ठंडी छबील आदि का लंगर लगाया। जालन्धर के रवि बमोत्रा मूंगफली वालों, राहुल बमोत्रा पब्लिशर्ज, मुकेश बमोत्रा, सुजाता बमोत्रा, गुरदासपुर से अच्छर सिंह बमोत्रा और बहुत से परिवारों ने लंगर लगाया और संगत की सेवा की। सुबह से ही श्रद्धालु अपने जठेरों का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचना शुरु हो गए थे और दोपहर तक संगत का आना चलता रहा। इस अवसर कश्यप क्रांति पत्रिका की मुख्य संपादक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप और मालिक नरेन्द्र कश्यप भी विशेष तौर पर पहुंचे।

राहुल बमोत्रा और रवि बमोत्रा के परिवार लंगर की सेवा करते हुए

Leave a Reply