23 साल की एडवोकेट मनप्रीत कौर बनी पंजाब हरियाणा बार काउंसिल की मेंबर

चंडीगढ़ (कश्यप क्रांति प्रतिनिधि) – चंडीगढ़ के 36 सेक्टर में रहने वाले स. जोगिंदर सिंह  सपुत्री और स्वर्गीय स. पाल सिंह की पोत्री मनप्रीत कौर 23 साल की उम्र में ही कानून की डिग्री लेकर पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल की सदस्य बन गई है। यहां यह वर्णन है कि मनप्रीत कौर चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के चेयरमैन स. कुलवंत सिंह की भतीजी है। बेटी के वकील बननेऔर चंडीगढ़ हरियाणा बार काउंसिल की मेंबर बनने पर परिवार में बहुत खुशी है। परिवार को सभी रिश्तेदार और जानकारों की ओर से बधाई मिल रही है।
हम भी कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत वेबसाइट की तरफ से स. कुलवंत सिंह, स. जोगिंदर सिंह और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई देते हैं और कामना करते हैं कि बेटी मनप्रीत कौर जीवन में बहुत तरक्की करे।

Leave a Reply