श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया स्नोत्रा वंश का वार्षिक मेला

प्रबंधकीय कमेटी ने संगत के लिए किया बहुत ही बढिय़ा प्रबंध

अनूप भारद्वाज को सम्मानित करते हुए स्नोत्रा वंश की प्रबंधकीय टीम

अंबाला, 17-6-2026 (नरेन्द्र कश्यप) – कश्यप राजपूत समाज के स्नोत्रा वंश के जठेरों का वार्षिक मेला हर साल की तरह इस साल भी 17-6-2026 को बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हर साल यह मेला आषाढ़ महीने के पहले या जेठे बुधवार को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर 16 जून की रात को विजय मेहरा एंड पार्टी ने माता की चौकी की। जठेरों की महिमा के साथ माता की सुंदर भेटों, बाबा मोती राम मेहरा की महान शहीदी का कीर्तन करते हुए संगत को निहाल किया। कमेटी के प्रधान हंस राज स्नोत्रा की अध्यक्षता में करवाए गए इस वार्षिक मेले में बहुत ही बढिय़ा प्रबंध किया गया था। 16-6-2026 को शाम से ही स्नोत्रा वंश के परिवार दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के अलग अलग शहरों से पहुंच गए थे। चौकी के बाद लंगर की बहुत ही बढिय़ा व्यवस्था की गई थी।
अगले दिन 17 जून को बड़ों का दिन मनाया गया। संगत ने अपने पूर्वजों के आगे माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और अपनी मन्नत पूरी होने का धन्यवाद किया। कमेटी की ओर से सीनियर वाइस प्रधान अशोक स्नोत्रा, वाइस प्रधान सुनिन्द्र कुमार, सेक्रेटरी दीपक स्नोत्रा, कैशियर प्रवीण स्नोत्रा और सुनयना स्नोत्रा के साथ युवा पीढ़ी ने संगत की सुविधाओं का पूरा ध्नाय रखा। इस बार प्रबंधकीय कमेटी की ओर से लंगर के लिए बहुत ही बढिय़ा प्रबंध किया गया था जहां संगत के बैठने के लिए कुर्सियां और मेज के साथ ठंडे पानी वाले कूलर लगवाए गए थे ताकि गर्मी से बचाव हो सके। संगत ने भी लाइन में लगकर लंगर लिया और कुर्सियों पर बैठकर आराम से भोजन किया। युवा पीढ़ी से पंकज स्नोत्रा, नरिन्द्र स्नोत्रा, विवेक, मानिक स्नोत्रा ने संगत को लंगर बांटने की सेवा निभाई। इस अवसर पर कश्यप राजपूत पंजाब वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान श्री अनूप भारद्वाज और कश्यप क्रांति पत्रिका के मालिक नरेन्द्र कश्यप को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

लंगर की व्यवस्था को सही ढंग से निभाते हुए पंकज स्नोत्रा और युवा टीम

Leave a Reply