28-29 मार्च 2026 को मनाया जाएगा देवी नगर का 51वां वार्षिक मेला एवं भण्डारा - अनूप भारद्वाज
अंबाला, 26-3-2026 (नरेन्द्र कश्यप) – देवी नगर अंबाला स्थित कश्यप समाज के 43 वंशों के मंदिरों और माता वैष्णो मंदिर के प्रांगण में लगने वाला 51वां वार्षिक मेला 28 व 29 मार्च 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी के राष्ट्रीय श्री अध्यक्ष अनूप भारद्वाज बताया कि मेले में हर वर्ष लाखों की गिनती में श्रद्धालु अपने कुल देवता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं और सोसायटी उनके लिए पूरा प्रबंध करती है।
इस शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह 28 मार्च को सुबह 9 बजे हवन यज्ञ के साथ मेला शुरु होगा और 29 मार्च को भंडारे के साथ संपूर्ण होग। 28 मार्च को शाम को महामाई का जागरण होगा जिसकी पावन ज्योति मां ज्वाला जी शक्ति पीठ से अमरजीत कालू और योगराज योगी के नेतृत्व में लाई जाएगी। अगले दिन 29 मार्च को सभी वंशों के कुल देवों के मंदिर में अपने रीति-रिवाज के साथ बड़े-वडेरों की पूजा की जाएगी। पंजाबी कश्यप राजपूत वैल्फेयर सोसायटी के सभी सदस्य मेले को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेवारी के साथ अपनी सेवा का निर्वहन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज ने कहा कि इस शुभ अवसर पर सभी वंश के श्रद्धालुओं को मर्यादा में रहकर अपने कुलदेवों का आशीर्वाद लेेना चाहिए और मेले में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
