श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा जी का 10वां शहीदी समागम

मनमोहन सिंह भागोवालीया को सम्मानित करते हुए विधायक बावा हैनरी, परमजीत सिंह, नरेन्द्र कश्यप, रंजीत सिंह ठेकदार, सुखबीर सिंह शालीमार
जालन्धर, 29-3-2026 (गुरिन्द्र कश्यप)- सिख पंथ के शहीदों में अपना एक विशेष स्थान रखने वाले अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा जी की शहीदी को समर्पित 10वां शहीदी समागम गुरुद्वारा गुरु तेग बहादर साहब जैमल नगर, जालन्धर में 29 मार्च 2026 को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कश्यप राजपूत महासभा की जालन्धर इकाई की ओर से चेयरमैन परमजीत सिंह व प्रधान गुरदयाल सिंह रसीया के नेतृत्व में करवाए गए इस समागम में सुबह सुखमनी साहब का पाठ करवाया गया। इसके बाद कीर्तन किया गया और पाठ के उपरंत गुरदेव सिंह दर्दी के ढाडी जत्थे ने बाबा मोती राम मेहरा की महान शहादत के बारे में विस्तार से बताया। मोती राम मेहरा को ठंडे बुर्ज में कैद गुरु गोबिन्द सिंह जी के दो छोटो साहिबजादों और माता गुजर कौर को तीन रात दूध की सेवा करने के बदले में पूरे परिवार के साथ कोल्हू में पीड़ कर शहीद कर दिया गया था। ऐसी महान शहादत को याद करना और अपनी आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। कश्यप समाज के साथियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बाबा मोती राम मेहरा जी की शहादत को याद करते हुए अपने विचार पेश किए और कहा कि हमें ऐसे शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस शहीदी समागम में पंजाब के विभिन्न इलाकों से कश्यप समाज की सभाएं और उनके प्रतिनिधी पहुंचे। इनमें पंजाब प्रधान डा. मनमोहन सिंह भागोवालीया गुरदासपुर, बठिंडा से गुरचरण सिंह धनौला, रोपड़ से सरवण सिंह बिहाल, टांडा से बसंत खनमोत्रा, पठानकोट से अविनाश भोला, लुधियाना से तरविन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ, कपूरथला से कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह कैपसन, कश्यप क्रांति पत्रिका के मालिक नरेन्द्र कश्यप, मुख्य संपादक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप, भोगपुर से सिमरनाथ, गुरदीप सिंह, दलबीर सिंह राज कुमार कश्यप, गुरिन्द्र कश्यप, राहुल मेहरा, सुखबीर सिंह शालीमार, ठेकेदार रंजीत सिंह, आर.एल.बल्ल, बलराज सिंह आदि शामिल हुए। इनके अतिरिक्त इलाके के विधायक श्री बावा हैनरी, पूर्व कौंसलर बाल कृष्ण बाली, आप नेता दिनेश ढल्ल, कौंसलर रवि कुमार, अकाली दल के नेता अमरजीत सिंह किशनपुरा, रणवीर सिंह राणा, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और बहुत से गण्य-मान्य व्यक्ति शामिल हुए। स्टेज संचालन की जिम्मेवारी परमजीत सिंह ने बाखूबी निभाई। आए हुए विशेष मेहमानों को सिरोपा और बाबा मोती राम मेहरा जी की शहादत वाला स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समागम को सफल करने के लिए प्रधान गुरदयाल सिंह रसीया, प्रकाश सिंह, हरीश कुमार, परविन्द्र सिंह बिहाल, प्रिथी सिंह, सिमरजीत कौर, गुरशरण कौर आदि ने पूरी जिम्मेवारी निभाई। सभा की ओर से संगत के लिए सुबह गर्म दूध का लंगर लगाया गया और दोपहर को अरदास के उपरंत गुरु का लंगर अटूट चलता रहा।

मीनाक्षी कश्यप, नरेन्द्र कश्यप को सम्मानित करते हुए परमजीत सिंह, सिमरजीत कौर, गुरदयाल सिंह रसीया, परविन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह व अमरजीत सिंह किशनपुरा

समागम में शामिल संगत का इक्टठ

