मुल्ले वंश के रीति - रिवाज
।। जय श्री शहीद बाबा बुआ - बुआ जी दी ।।
।। जय श्री बुआ दाती चन्नौ जी दी।।
शादी के समय सबसे पहले बाबा जी और दाती के नाम से कपड़े निकालें, फिर शगुन का काम शुरु करें। लडक़े की माता लडक़े की शादी पर माईयों के समय पिसे हुए चावल के पांच हाथ की छापे पूर्व की तरफ वाली दीवार पर लगाएं और फिर दो कुन्नियां ढक्कन वाली लाए और लडक़े के हाथ पर मेहंदी लगाएं। एक कुन्नी में चावल, गुड़ और श्रद्धानुसार पैसे डालें और दूसरी कुन्नी में आटा और गुड़ तथा श्रद्धानुसार पैसे डालें। गुड़ और आटा ढाई-2 बुक होने चाहिए। कुन्नियों के ऊपर एक बड़ा दीया पूर्व की तरफ बाती करके जलाएं। आई हुई औरतों को उबली हुई गेहूं और गुड़ का प्रसाद दें। लडक़े की शादी के पश्चात अंजारन के समय 14 अंजारन, सात पुडिय़ां, खिचड़ी, अमृतसरी बडिय़ां और बेरी की टहनी रखनी है। अंजरान संकल्प करने के पश्चात पहले बाबा जी के नाम का और फिर गाय व पंडित का निकालें, फिर बड़े पूर्वजों का, ध्यानियों का और फिर सभी उपस्थित सदस्यों का एक-एक अंजरन निकालें। यदि किसी जगह गाय या पंडित न हो तो ध्यानियों को दे दिया जाए। शादी के बटने को दही में डालकर लगाना है।
यदि बहु की रीतें करनी हो तो सातवें महीने पर नए कपड़े डालकर अष्टमी वालेदिन 7 अंजारन उसी प्रकार बनाएं और बांटें। बहु जो कपड़े मायके से लाई हो उसे मनस कर शाम के समय 3-4 बजे झोली में डालें और जो फल अपने मायके से लाई हो वही झोली में डालें। यदि लडक़ा हो तो पांच दिन का व्रत और लडक़ी हुई हो तो ढाई दिन का व्रत रखना है। सुबह-शाम के दो व्रत माने जाएंगे और जब बहु की रीतें करनी है उसे लकड़ी की नई चौकी पर बिठा कर करनी हैं। अंजारन के समय बहु के बाल खुले होने चाहिए। बालों में कोई बल नहीं होना चाहिए।
पहला लडक़ा होने पर जो पहला कपड़े उसे डाला जाए वह फिर संभाल कर रखना है। लडक़ा होने पर उसके सुच्चे बाल काटकर चलते पानी में परवाह कर देने हैं।
लडक़े के मुंडन 9 वर्ष से पहले किसी भी धार्मिक स्थान पर कर सकते हैं।
नोट – कांच की चुडिय़ां और काला कपड़ा नहीं डालना। अपने लडक़े की शादी लुन्ज वंश के घर नहीं करनी है।
यह सारी जानकारी मुल्ले वंश की कमेटी ने दी है और यह उन्होंने बड़े बजुरगों से ली गयी हैं जो कि परम्परागत है।
किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप मुल्ले वंश मंदिर प्रबन्धक कमेटी, देवी नगर, अंबाला (हरियाणा) से संपर्क कर सकते हैं : –
75085-19785, 90171-32209, 94166-66262
