कश्यप क्रांति पत्रिका व कश्यप राजपूत वैबसाइट ने सफलता के साथ पहली बार करवाया लुधियाना में कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन
मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाई कश्यप समाज की मांगें

मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और कश्यप समाज के वशिष्ट अतिथीगण
पहली बार हुआ लुधियाना में परिवार सम्मेलन
कश्यप राजपूत/मेहरा समाज के परिवारों को आपस में मिलाने, आपसी जान-पहचान करवाने और बच्चों के रिश्तों के लिए आ रही समस्या को दूर करने वाला 16वां कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन पहली बार लुधियाना में करवाया गया। कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत वैबसाइट की ओर से श्री नरेन्द्र कश्यप व मुख्य संपादक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप के नेतृत्व में लुधियाना की टीम के सहयोग से यह सम्मेलन लुधियाना के शहंशाह पैलेस में 3 मई 2026 को आयोजित किया गया। आयोजन के लिए मुख्य आयोजक सहयोगी श्री अनूप भारद्वाज करनाला, लुधियाना के मशहूर पन्ना सिंह पकौड़े वाले श्री बलदेव राज पन्ना, स. सुखदेव सिंह राज (एस.एस. राज इंडस्ट्री•ा), स. बलजीत सिंह (रविन्द्रा इंजीनियरिंग वक्र्स) और भारत भूषण भारती (इंटरनेश्नल साइकिल गियर्स) ने पूरा सहयोग करते हुए सम्मेलन को सफलता के साथ आयोजित किया। सम्मेलन के लिए लुधियाना में कई बार मीटिंग करके इसकी रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन के लिए आने वाला पूरा खर्च अनूप भारद्वाज और लुधियाना के सभी इंडस्ट्रीलिस्ट साथियों ने आपस में मिलकर ही बांट लिया। सम्मेलन के लिए किसी भी परिवार या और सदस्यों से कोई सहयोग राशि नहीं ली गई। विशेष मेहमानों और टीम के साथियों को दिया जाने वाला स्मृति चिन्ह (मोमैंटो) जालन्धर से जगदीश सिंह लाटी और जगदीप कुमार बब्बू ने अपनी तरफ से दिया। लुधियाना में पहली बार होने वाले सम्मेलन को लेकर लुधियाना के परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। मुख्य आयोजक श्री नरेन्द्र कश्यप और श्रीमति मीनाक्षी कश्यप की टीम ने जालन्धर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, पठानकोट, मोगा, पटियाला, रोपड़, चंडीगढ़ ने सभी परिवारों को घर घर जाकर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। लुधियाना के साथियों ने भी घर घर समाज के परिवारों को निमंत्रण पत्र दिया और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए साथ दिया। सम्मेलन के मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को निमंत्रण देने, उनको सम्मेलन में लाने के लिए अनूप भारद्वाज का विशेष योगदान रहा। बलदेव राज पन्ना और नरेन्द्र कश्यप ने अनूप भारद्वाज के साथ मिलकर अंबाला में माननीय मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।


मेहमानों का स्वागत
3 मई 2026 को सुबह लुधियाना में बहुत तेज आंधी चली और भारी बारिश हुई। 9 बजे के करीब बारिश रुकी और मौसम बहुत सुहावना हो गया था। थोड़ी देर बाद सम्मेलन में परिवारों का पहुंचना शुरु हो गया था। कश्यप क्रांति की टीम पहले ही लुधियाना पहुंच चुकी थी। टीम की ओर से आने वाले मेहमानों का स्वागत किया गया। श्रीमति मीनाक्षी कश्यप के नेतृत्व में सम्मेलन के विशेष मेहमानों का फूलों की माला पहना कर स्वागत किया गया। कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन के प्रधान स. बलदेव सिंह कैप्सन, बलजीत सिंह रविन्द्रा इंजीनियरिंग वक्र्स, कश्मीर सिंह (सिंह स्टोर अमृतसर). महिन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह राज, भारत भूषण भारती, कुलवंत सिंह, राकेश मालड़ा, रघबीर सिंह रोहल, सन्नी पन्ना, परमजीत सिंह खन्ना, जगदीश सिंह लाटी, जगदीप कुमार बब्बू, निर्मल सिंह मीनिया, श्रीमति राज भारद्वाज पत्नी स्वर्गीय ओम भारद्वाज के परिवार का सम्मेलन में पहुंचने पर पूरी टीम ने फूलों की माला से स्वागत किया।




नाश्ता और स्नैकस
सम्मेलन की टीम की ओर से आने वाले मेहमानों और परिवारों के लिए सुबह के नाश्ते का बहुत ही बढिय़ा प्रबंध किया गया था। सुबह 9 बजे से ही मेहमानों का पहुंचना शुरु हो गया था। सुबह के नाश्ते में पीठी वाली पूड़ी, आलू, चने और पेठे की सब्जी के साथ मेहमानों ने नाश्ता किया और कोफी व चाय का आनन्द लिया। दोपहर को अलग अलग तरह के कई तरह के स्नैकस मेहमानों को परोसे गए। पानी और कोल्ड ड्रिंक लगातार चलते रहे और मेहमानों की प्यास बुझाते रहे। दोपहर के खाने का बहुत बढिय़ा प्रबंध किया गया था जिसमें 6 तरह की सब्जियां, दाल, चावल, रोटी, सलाद और खीर का सभी ने आनन्द लिया। इसके बाद मीठे में ठंडी आइसक्रीम भी सभी मेहमानों को दी गई। एक तरह से अच्छे विवाह की तरह ही खाने का सारा प्रबंध किया गया जिसकी सभी ने तारीफ की।
मंच संचालन और कश्यप क्रांति पत्रिका व वैबसाइट
सम्मेलन की शुरुआत करते हुए मुख्य संयोजक श्री नरेन्द्र कश्यप ने 16वें परिवार सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत किया और लुधियाना में पहली बार सम्मेलन आयोजित करने के लिए लुधियाना के साथियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हर साल जालन्धर में होने वाले परिवार सम्मेलन में अगला परिवार सम्मेलन लुधियाना ने करवाने की बात होती थी। इस बार श्री बलदेव राज पन्ना, सुखदेव सिंह राज, बलजीत सिंह और भारत भूषण भारती के सहयोग से यह सम्मेलन लुधियाना में आयोजित किया गया है। नरेन्द्र कश्यप ने मंच संचालन के लिए स्टेज सेक्रेटरी स. हरजिन्द्र सिंह राजा अमृतसर और गुरिन्द्र कश्यप को आमंत्रित किया। हरजिन्द्र सिंह राजा ने बहुत ही सुंदर ढंग से मंच संचालन करते हुए पिछले साल बल्ले बल्ले फार्म जालन्धर में हुए परिवार सम्मेलन की सफलता से शुरुआत करते हुए बताया कि पिछले सम्मेलन में समाज का बहुत बड़ा इक्टठ हुआ था और समाज की कश्यप राजपूत वैल्फेयर बोर्ड बनाने की मांग उठाई गई थी। हरजिन्द्र सिंह राजा ने कश्यप समाज का इतिहास बताते हुए बाबा मोती राम मेहरा, भाई हिम्मत सिंह की शहीदी और कश्यप समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी का ना होने की बात बताई। गुरिन्द्र कश्यप ने कश्यप क्रांति पत्रिका और वैबसाइट के बारे में बताया कि कैसे हमने प्रिंट मीडिया से डिजीटल युग में प्रवेश करते हुए समाज की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आज प्रतिदिन हजारों की गिनती में कश्यप समाज के परिवार इस वैबसाइट पर विजिट करते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी हासिल करते हैं। कश्यप क्रांति की आयोजित किए जाने वाले परिवार सम्मेलन में परिवारों को आपस में मिलाने से उनके आपसी अच्छे संबंध बनते हैं और बच्चों के लिए रिश्ते ढूंढना व करना आसान हो जाता है। इस प्लेटफार्म पर समाज की भी अच्छी पहचान लोगों तक पहुंचती है कि कश्यप समाज के परिवारों ने कितनी तरक्की करके मिसाल कायम की है।
परिवारों की जान-पहचान
नरेन्द्र कश्यप ने मंच पर एक एक परिवार को बुलाकर उनके बारे में जानकारी सम्मेलन में शामिल परिवारों के साथ सांझी की। पंजाब के अलग अलग शहरों से आने वाले परिवारों ने अपने परिवार के बारे में, अपने बि•ानेस/सर्विस के बारे में और अपने बच्चों के बारे में बताया। बहुत से परिवारों ने अपनी जानकारी खुद बताई और कई परिवारों के बारे में नरेन्द्र कश्यप ने बताया। जो परिवार अपने बच्चों के रिश्तों के लिए आए थे उनके बच्चों के रिश्तों के बारे में भी जानकारी दी गई और बहुत से परिवारों ने आपस में मिलकर बातचीत करके दोबारा मीटिंग करने के लिए टाइम की सैटिंग कर ली। इस दौरान स्टेज सेके्रटरी हरजिन्द्र सिंह राजा ने सम्मेलन में आने वाले समाज के साथियों की जानकारी देकर उनका सम्मेलन में स्वागत किया। इस दौरान समाज के माननीय सदस्यों ने समाज के विकास के लिए अपने विचार भी सांझे किए और अपनी संस्था के बारे में भी बताया। इनमें अमृतसर सभा से स. रजिन्द्र सिंह सफर, गुरमुख सिंह, जालन्धर से जत्थेदार सुखबीर सिंह शालीमार, बरनाला से गुरचरन सिंह धनौला, खन्ना से बलबीर सिंह पटवारी, डा. कमलजीत सिंह, बलजिन्द्र कौर आदि ने अपने विचार रखे।


रंगारंग कार्यक्रम
हर परिवार सम्मेलन में आने वाले परिवारों के मनोरंजन के लिए कोई न कोई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस परिवार सम्मेलन में गिन्नी•ा वल्र्ड रिकार्ड होल्डर जादूगर प्रमोद कुमार ने जादू के शो से परिवारों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपनी माइंड रीडिंग एस्ट्रो से पूरे सम्मेलन को प्रभावित किया और जादू की बहुत सी कलाकारी दिखाई। उन्होंने सम्मेलन के आयोजकों श्री नरेन्द्र कश्यप, बलदेव राज पन्ना, सुखदेव सिंह राज, अनूप भारद्वाज, बलजीत सिंह, भारत भूषण भारती और श्रीमति मीनाक्षी कश्यप को इतने बड़े आयोजन को सफलता से करवाने के लिए बधाई दी और समाज को एकता का संदेश दिया। सम्मेलन की टीम की ओर से जादूगर प्रमोद कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


मुख्यातिथी का स्वागत
मौसम की खराबी के कारण सम्मेलन के मुख्यातिथी हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शाम 4 बजे के करीब पैलेस में पहुंचे। गेट पर उनके स्वागत के लिए कश्यप समाज का एक विशाल प्रतिनिधी मंडल तैयार था जिन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच तक के पूरे रास्ते पर कश्यप समाज का महिला विंग फूलों की बारिश करके मुख्यमंत्री का स्वागत करता रहा। मंच पर आने के बाद अनूप भारद्वाज, बलदेव राज पन्ना, नरेन्द्र कश्यप, भारत भूषण भारती, सुखदेव सिंह राज, बलजीत सिंह, हरजिन्द्र सिंह राजा, गुरिन्द्र कश्यप, राकेश मालड़ा, सन्नी पन्ना, भारत मांडीयान, महिन्द्र सिंह, लखवीर सिंह रोहल, समाज के अन्य साथियों और भाजपा नेताओं ने फूलों की बड़ी माला पहना कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
महर्षि कश्यप जी की ज्योति प्रज्जवलित व मुख्यातिथि का सम्मान
महर्षि कश्यप जन्मोत्सव मनाने की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि कश्यप जी फोटो के आगे ज्योति प्रज्जवलित करके और उनको नमन करके की। उनके साथ सम्मेलन के आयोजक अनूप भारद्वाज, बलदेव राज, नरेन्द्र कश्यप, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह राज, भारत भूषण भारती ने भी ज्योति प्रज्जवलित करके महर्षि कश्यप जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंच पर मौजूद कश्यप समाज के साथियों और सम्मेलन के आयोजकों ने मुख्यातिथि नायब सिंह सैनी को महर्षि कश्यप जी की मूर्ति भेंट करके सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेताओं को भी शाल देकर सम्मानित किया। इनमें भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रजनीश धीमान, जीवन गुप्ता, गुरदेव सिंह, ओ.बी.सी. मोर्चा पूर्व अध्यक्ष राजिन्द्र बिट्टा, दिल्ली से कश्यप समाज के पूर्व विधायक रंजीत कश्यप शामिल रहे।


मुख्यमंत्री के समक्ष रखी समाज की मांग
मंच से बोलते हुए भारत भूषण भारती ने कश्यप समाज के इतिहास की जानकारी सांझी करते हुए बताया कि बाबा मोती राम मेहरा की शहादत और पांच प्यारों में शामिल भाई हिम्मत सिंह कश्यप समाज की शान हैं, लेकिन समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं है। उन्होंने बलदेव राज पन्ना को राजनीतिक हिस्सेदारी देनी की बात रखी। बलदेव राज पन्ना और सुखदेव सिंह राज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सम्मेलन में आने के लिए धन्यवाद किया। नरेन्द्र कश्यप ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले परिवार सम्मेलन में भी उन्होंने मांग रखी थी कि कश्यप समाज का वैल्फेयर बोर्ड बनाया जाना चाहिए और समाज को केंद्र सरकार के बोर्डों में भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि पंजाब में कश्यप समाज 16 से 20 प्रतिशत आबादी वाला है, लेकिन समाज को किसी भी राजनीतिक पार्टी ने उसका बनता हक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सरकारों ने कश्यप समाज की अनदेखी की है और भाजपा सरकार बनने पर हमें सबसे पहले कश्यप समाज का वैल्फेयर बोर्ड चाहिए। स्टेज सेक्रेटरी हरजिन्द्र सिंह राजा ने भी समाज की मांग पुरजोर ढंग से मुख्यमंत्री के आगे रखी और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कश्यप समाज को 20 सीटें देनी चाहिए ताकि हमारे समाज वाले भी राजनीतिक हिस्सेदारी ले सकें। हरजिन्द्र सिंह राजा ने हरियाणा सरकार में अनूप भारद्वाज को उचित मान सम्मान और कोई अच्छा पद देने की भी अपील जोरदार ढंग से मुख्यमंत्री के आगे रखी।
मुख्यमंत्री का संबोधन
सम्मेलन के मुख्यातिथि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव मनाने और कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन करवाने वाली टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने मंच पर बैठे कश्यप समाज के वशिष्ट अतिथियों और भाजपा की लीडरशिप का नाम लेकर धन्यवाद किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने महर्षि कश्यप को नमन करते हुए कश्यप समाज के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राजा निषाद राज का समाज में बहुत बड़ा स्थान है जिन्होंने बनवास के समय भगवान राम का साथ दिया। पंजाब में सिख इतिहास में कश्यप समाज की बहुत सी कुर्बानियां हैं जिनमें पांच प्यारों में शामिल भाई हिम्मत सिंह, गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादों को दूध की सेवा करने वाले अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा जिन्हें परिवार समेत कोल्हू में पीड़ कर शहीद कर दिया गया था। आजादी के संग्राम में भी कश्यप समाज का बहुत योगदान रहा है। यह एक ईमानदार, मेहनती और दूसरों की मदद करने वाला समाज है। हरियाणा में कश्यप समाज एकजुट होकर भाजपा के साथ खड़ा हुआ है और भाजपा सरकार ने भी इस समाज को पूरा मान-सम्मान दिया है। पिछले साल राज्य स्तर पर महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया था जिसमें समाज की कई मांगें पूरी की गई हैं। आने वाले समय में पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर यहां के समाज को भी पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और राजनीतिक हिस्सेदारी भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री को महर्षि कश्यप की फोटो देकर सम्मानित करते हुए सम्मेलन के आयोजक


सहयोगी साथियों का सम्मान
इस सम्मलेन के लिए समाज के किसी भी व्यक्ति से कोई भी पैसा नहीं लिया गया है। पहले भी लिखा है कि इसके लिए लुधियाना के कुछ सम्मानित व्यक्तियों और अनूप भारद्वाज ने ही आपस में मिल कर सम्मेलन का पूरा खर्च आपस में बांट लिया था। सम्मेलन की टीम की ओर से सहयोगी साथियों श्री बलदेव राज पन्ना, भारत भूषण भारती, सुखदेव सिंह राज, अनूप भारद्वाज, नरेन्द्र कश्यप, कुलवंत सिंह, राकेश मालड़ा, बलदेव सिंह कैपसन, सोनू झांसल, रघबीर सिंह रोहल, महिन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, सन्नी पन्ना, अमरिन्द्र सिंह, जगदीश सिंह लाटी, जगदीप कुमार बब्बू, मनोज मालड़ा, निर्मल सिंह मीनिया और स. कश्मीर सिंह अमृतसर सिंह स्टोर वालों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। सम्मेलन के स्टेज सेक्रेटरी हरजिन्द्र सिंह राजा और गुरिन्द्र कश्यप और कश्यप क्रांति पत्रिका के मुख्य संपादक और सम्मेलन के सह संयोजक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप को भी विशेष तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करने वाली टीम के साथियों लखविन्द्र सिंह, डा. सेवा राम, लक्की संसोया, बलवंत सिंह मक्ख, अनिल कुमार, बसंत खनमोत्रा, श्रीमति किरन बाला और सुजाता बमोत्रा को भी सम्मानित किया गया।


सम्मेलन का सफल आयोजन
लुधियाना में पहली बार आयोजित यह सम्मेलन बहुत ही सफलता से सम्पन्न हुआ और एक नया इतिहास रच गया। सम्मेलन के लिए अगल अलग टीमों का पूरा सहयोग रहा जिन्होंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम करते हुए इस सम्मेलन को सफल बनाया। समाज के इतिहास में पहली बार परिवार सम्मेलन में किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री शामिल हुए जिसके लिए सम्मेलन की टीम और समाज अनूप भारद्वाज का विशेष धन्यवाद करता है जिन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को इस सम्मेलन में बुलाया। इससे पहले अनूप भार्दवाज ने अंबाला में लगातार चार साल हरियाणा के मुख्यमंत्री को देवी नगर के वार्षिक मेले में आमंत्रित किया और मुख्यमंत्री इसमें शामिल हुए। सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और उसके बाद लगातार तीन बार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए।
सम्मेलन में समाज का जोश और उत्साह देखने को मिला जब पूरा हाल भरा हुआ था और बाहर भी समाज के बहुत से साथी मौजूद थे। समाज का एक विशाल इक्टठ देखकर मुख्यमंत्री भी खुश हुए। मेहमानों का स्वागत, खाने का प्रबंध, स्टेज का संचालन, परिवारों की आपसी जान-पहचान, विशेष अतिथियों का सम्मान, पूरी टीम का मैनेजमैंट इस सम्मेलन की सफलता का प्राप्ति रही। कश्यप क्रांति पत्रिका, कश्यप राजपूत वैबसाइट और लुधियाना की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई।
